देहात पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर,
6 पेटी अवैध शराब जब्त की
पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन मे देहात थाना प्रभारी ने कुलामढ़ी रोड नहर के पास से बदमाश को पकड़ा
नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक डाॅ गुरूकरण सिंह के दिशा निर्देशन मे एवं एएसपी आशुतोष मिश्र के मार्गदर्शन मे और एसडीओपी पराग सैनी के कुशल नेतृत्व में देहात थाना प्रभारी प्रवीण चौहान और उनकी टीम ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से 6 पेटी अवैध शराब जब्त की।
देहात थाना थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने बताया कि विगत कुछ दिनों से क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री होने की सूचना निरंतर मिल रही थी। पुलिस टीम ने कुलामढ़ी रोड नहर के पास से अभिषेक चौरे को गिरफ्तार कर 6 पेटी 54 लीटर देशी प्लेन शराब जप्त की गई। आरोपी अभिषेक चौरे के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना देहात में अपराध क. 537/ 23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
आरोपी न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेंगा। यह आरोपी आपराधिक प्रवृति का है और उसके विरुद्ध पूर्व से अनेक मामले पंजीबद्ध है। अवैध शराब पकड़ने में थाना प्रभारी प्रवीण चौहान एवं उनकी टीम में प्रआर मुकेश ठाकरे, आर पंकज, आर शुभम राय, आर अजमेश चन्द्रौल की अहम भूमिका रही।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:
Post a Comment