शिक्षक श्रीमती रेखा रावेश्कर आज होगी सेवानिवृत
नर्मदा पुरम। शिक्षक श्रीमती रेखा रावेश्कर आज बालागंज शासकीय प्राथमिक शाला से सेवानिवृत होंगी। शिक्षक रेखा मैडम ने बताया कि शासकीय सेवा से आज वे सेवानिवृत हो रही हैं। उन्होंने 1980 में मिनी पीएसई का एग्जाम दिया था। उनका नाम वेटिंग लिस्ट में भी था। उन्होंने बताया कि उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर में संगीत टीचर की नौकरी की। दो महीने बाद उन्होंने यह नौकरी छोड़ दी। 22 अगस्त 1983 को प्राथमिक शाला रंढाल में पदस्थ रहीं। इसके बाद 1984 से 1986 तक पालनपुर में रहीं। इसके बाद उनका ट्रांसफर डोलरिया में हो गया। मैडम ने बताया कि विवाह के बाद 1990 में उनका अंतर जिला ट्रांसफर गुना में हो गया और उन्होंने यहां 10 वर्ष तक सेवा दी। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने कार्य किया।
मास्टर ट्रेनर भी रही रावेश्कर मेडम
मैडम रेखा रावेश्कर ने अपनी नौकरी के कार्यकाल में कई पदों पर कार्य किया। उन्होंने सफलतापूर्वक इसे निभाया। मैडम कैग, मास्टर ट्रेनर, डीआरजी भी रहीं। 2001 में होशंगाबाद के बाबई ब्लॉक में उनका ट्रांसफर हो गया। अस्वस्थता के चलते उन्होंने 2003 में शासकीय प्राथमिक शाला बालागंज होशंगाबाद आ गईं। अब बालागंज शासकीय प्राथमिक शाला से आज सेवानिवृत्त हो रही हैं।
सफलता पूर्वक तय किया सफर
रावेश्कर मैडम ने बताया कि उन्होंने अपनी नौकरी का सफर सफलतापूर्वक तय किया। मैडम ने कहा कि वे जहां भी पदस्थ रहीं वहां पर उन्होंने ईमानदारी और मेहनत से काम किया । उन्हें शासन ने कई पदों की जिम्मेदारी दी जो उन्होंने बखूबी निभाई। मैडम का कहना है कि अस्वस्थता के चलते हुए होशंगाबाद स्थित शासकीय बालागंज स्कूल आ गईं और यहां पर कई वर्षों से सेवा देने के बाद अब वे सेवानिवृत हो रहीं हैं।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:
Post a Comment