प्रतिभूत कागज कारखाना, सत्य साई सेवा समिति के अधिकारियों कमचारियों ने एसपीएम निःशक्त स्कूल में गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 2 October 2023

प्रतिभूत कागज कारखाना, सत्य साई सेवा समिति के अधिकारियों कमचारियों ने एसपीएम निःशक्त स्कूल में गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।




प्रतिभूत कागज कारखाना, सत्य साई सेवा समिति के अधिकारियों कमचारियों ने

एसपीएम निःशक्त स्कूल में गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित  किए।

मनोज सोनी नर्मदापुरम


 प्रतिभूति कागज कारखाना नर्मदापुरम के अधिकारी, कर्मचारी, सभी यूनियन के पदाधिकारियों, एसटी एससी संगठन एवं सांई  सेवा समिति के सदस्यों ने शासकीय एसपीएम निःशक्त स्कूल में गांधी जयंती के अवसर पर गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित  किए। 

 इसके अलावा स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत स्कूल के आसपास स्वच्छता एवं सफाई कार्य किया उसके पश्चात वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया और अंत में कारखाने के अपर महाप्रबंधक अमित कुमा ने निशक्त स्कूल के बच्चों को  ड्रेस एवं वस्त्रों का वितरण किया और एसपीएम के अधिकारियों द्वारा स्कूल के नि:शक्त बच्चों के कपड़े धोने हेतु 02 वाशिंग मशीन भी स्कूल प्रबंधन को प्रदान की, इस अवसर पर स्कूल के हेड मास्टर श्री पाठक ने एसपीएम प्रबंधन सभी यूनियन पदाधिकारियों, एसटी एससी एसोसिएशन और श्री सत्य साई सेवा समिति नर्मदा पुरम तथा साई मंदिर के बड़कुल बाबा का भी कार्यक्रम में सहयोग करने हेतु आभार प्रदर्शन किया।


 

No comments:

Post a Comment

नपाध्यक्ष और सीएमओ ने की जनसुनवाई, पेंशन स्वीकृत होने पर खुश हुुई दिव्यांग महिला पेयजल समस्या का समाधान कराने इंजीनियर और ठेकेदार को किया तलब

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  नपाध्यक्ष और सीएमओ ने की जनसुनवाई, पेंशन स्वीकृत होने पर खुश हुुई दिव्यांग महिला  पेयजल समस्या का समाधान कराने इंजी...

Post Top Ad

Responsive Ads Here