भारतीय डाक विभाग द्वारा आधार नामांकन एवं अपडेट सेवा हेतु विशेष अभियान 8 एवं 9 मई को होगा आयोजित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 7 May 2026

भारतीय डाक विभाग द्वारा आधार नामांकन एवं अपडेट सेवा हेतु विशेष अभियान 8 एवं 9 मई को होगा आयोजित


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


भारतीय डाक विभाग द्वारा आधार नामांकन एवं अपडेट सेवा हेतु विशेष अभियान 8 एवं 9 मई को होगा आयोजित


नर्मदापुरम। प्रवर अधीक्षक डाकघर नर्मदापुरम संभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय डाक विभाग नर्मदापुरम संभाग द्वारा आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

 इस अभियान के अंतर्गत नागरिको को नया आधार नामांकन, आधार में संशोधन, बायोमेटिक अपडेट, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल लिकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रवर अधीक्षक डाकघर, नर्मदापुरम संभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विशेष अभियान 08 मई एवं 09 मई को आयोजित किया जाएगा। 

अभियान के दौरान सभी आधार केंद्र प्रातः 08 बजे से सायं 06 बजे तक कार्य करेंगे, जबकि प्रधान डाकघरों में सेवाएं सायं 08 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी डाकघर आधार केंद्र में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। 

नर्मदापुरम संभाग अंतर्गत निम्न डाकघर आधार केंद्रों में विशेष अभियान संचालित किया जाएगाः नर्मदापुरम प्रधान डाकघर, नरसिंहपुर प्रधान डाकघर, पचमढ़ी उप डाकघर, पचमढ़ी कैंट उप अकघर, करेली उप डाकघर िक, उ पचे उउउउुगाडरवारा उप डाकघर, बनखेड़ी उप हाकयर, नर्मदापुरम सिटी उप डाकघर, गोटेगांव उप हाकघर, पिपरिया उप डाकघर, हरदा उप साकयर, करकवेल उप डाकघर, टिमरनी उप डाकघर, एस.सी. रोड उप डाकघर, सिवनी मालवा उप डाकघर, इटारसी एम.डी. जी. उप डाकघर, सोहागपुर उप डाकघर, साई खेड़ा उप डाकघर, खिरकिया उप डाकघर, माखन नगर उप डाकघर, ओ. एफ.ई. इटारसी उप डाकघर, एन. वाई. सी. इटारसी उप डाकघर, सिराली उप डाकघर, जे.जी. गाडरवारा उप डाकघर, एस.पी. मिल्स उप डाकघर समस्त नागरिकों से अनुरोध है कि उक्त विशेष अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाए।


No comments:

Post a Comment

भारतीय डाक विभाग द्वारा आधार नामांकन एवं अपडेट सेवा हेतु विशेष अभियान 8 एवं 9 मई को होगा आयोजित

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भारतीय डाक विभाग द्वारा आधार नामांकन एवं अपडेट सेवा हेतु विशेष अभियान 8 एवं 9 मई को होगा आयोजित नर्मदापुरम। प्रवर ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here