जिले में नाम वापिसी के अंतिम दिन 47 में से 7 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन- पत्र वापिस लिए चार विधानसभा क्षेत्रों में 40 उम्मीदवार लड़ेंगें चुनाव होशंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से ये 11 अभ्यर्थी लड़ेंगे चुनाव - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 2 November 2023

जिले में नाम वापिसी के अंतिम दिन 47 में से 7 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन- पत्र वापिस लिए चार विधानसभा क्षेत्रों में 40 उम्मीदवार लड़ेंगें चुनाव होशंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से ये 11 अभ्यर्थी लड़ेंगे चुनाव


जिले में नाम वापिसी के अंतिम दिन 47 में से 7 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन- पत्र वापिस लिए 

 चार विधानसभा क्षेत्रों में 40 उम्मीदवार लड़ेंगें चुनाव 

होशंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से ये 11 अभ्यर्थी लड़ेंगे चुनाव 


नर्मदापुरम/ रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होशंगाबाद आशीष कुमार पांडे ने बताया कि होशंगाबाद विधानसभा में इंडियन नेशनल कांग्रेस से गिरिजा शंकर शर्मा चुनाव चिन्ह हाथ, बहुजन समाज पार्टी से प्रदीप मांझी चुनाव चिन्ह हाथी, भारतीय जनता पार्टी से डॉ सीतासरन शर्मा चुनाव चिन्ह कमल, राइट टू रिकॉल पार्टी से अभिषेक चौधरी चुनाव चिन्ह प्रेशर कुकर , राष्ट्रीय नवजागरण पार्टी से गुलाब दास बड़ोदिया चुनाव चिन्ह फव्वारा, अखंड भारत समाज पार्टी से सतेंद्र कुमार चुनाव चिन्ह फूल गोभी , नेशनल वर्ल्ड लीडर पार्टी से सुरेंद्र लूटारे चुनाव चिन्ह हीरा , बहुजन मुक्ति पार्टी से सुरेंद्र वाडिवा चुनाव चिन्ह चारपाई, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अजय शुक्ला चुनाव चिन्ह टेलीफोन, भगवती प्रसाद चौरे चुनाव चिन्ह ऑटो रिक्शा, हरिओम की चुनाव चिन्ह सेब हैं। उक्त प्रत्याशी होशंगाबाद क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

जिले में नाम वापिसी के अंतिम दिन 47 में से 7 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन- पत्र वापिस लिए 

 चार विधानसभा क्षेत्रों में 40 उम्मीदवार लड़ेंगें चुनाव 

 पिपरिया और सिवनीमालवा विस क्षेत्र से किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापिस नहीं लिया

नर्मदा पुरम। जिले में नाम वापिसी के अंतिम दिन 47 में से 7 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन-पत्र वापिस ले लिए। सबसे अधिक सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र में 5 अभ्यर्थियों ने नामाकंन - पत्र वापिस लिए यहां संवीक्षा के बाद 11 अभ्यर्थी थे। इसके बाद नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र में 2 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिया है यहां सवीक्षा के बाद 13 अभ्यर्थी थे।  पिपरिया और सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र में कोई भी अभ्यार्थी ने नाम निर्देशन पत्र वापस नहीं लिया है। इस प्रकार जिले के 4 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में अब 40 उम्मीदवार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सबसे अधिक 15 उम्मीदवार सिवनीमालवा विधानसभा क्षेत्र में , उसके बाद नर्मदापुरम में 11 , पिपरिया में 8 और सबसे कम 6 अभ्यर्थी सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव मैदान में उतरे है। विगत 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक 54 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन- पत्र जमा किये गये थे। 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा में विधि सम्मत नहीं पाये जाने पर 7 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र निरस्त किये गये थे। जिले की विधानसभा सीटों के लिए 17 नवबंर को सुबह 7 बजे ये शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष फौजदार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, अनंत विक्टोरियस की ऐतिहासिक जीत

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष फौजदार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, अनंत विक्टोरियस की ऐतिहासिक जीत नर्मदापुरम। विक्टो...

Post Top Ad

Responsive Ads Here