महिला प्रदेश संगठन मंत्री बनीं श्रीमती खरे, अच्छे कार्य के चलते बढ़ाया कार्यकाल
ज्योति वर्मा का कार्य काल भी 1 साल के लिए बढ़ाया
एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने श्रीमती प्रीति खरे को महिला प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। महासभा ने असीम उर्जा एवं क्षमता को लेकर श्रीमती खरे को है जिम्मेदारी दी गई है। 1 साल के लिए फिर से यह कार्यकाल बढ़ाया। उनके अच्छे कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष के लिए ज्योति वर्मा का कार्यकाल भी 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने उनके अच्छे कार्य के चलते यह निर्णय लिया है। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि आप आशा और विश्वास के साथ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के गौरव व सम्मान अभिवृद्धि करेंगी और पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ अपने पदगत दायित्वों का निर्वाह करते हुए स्वंय अपनी और महासभा की गरिमा बनाये रखेगी 1 वर्ष अथवा चुनाव अगले मनोनयन होने तक महिला प्रदेश संगठन मंत्री मध्यप्रदेश के पद पर मनोनीत किया जाता है।


No comments:
Post a Comment