नर्मदापुरम में जिला स्तरीय पुस्तक मेला का आगाज, बच्चों और अभिभावकों की उमड़ी भीड़ - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 2 April 2026

नर्मदापुरम में जिला स्तरीय पुस्तक मेला का आगाज, बच्चों और अभिभावकों की उमड़ी भीड़



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नर्मदापुरम में जिला स्तरीय पुस्तक मेला का आगाज, बच्चों और अभिभावकों की उमड़ी भीड़


नर्मदापुरम/ एस.एन.जी. स्‍कूल में लगाए गये जिला स्तरीय पुस्तक मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्‍यक्ष, श्रीमती नीतू महेन्द्र यादव ने किया। 2 से 4 अप्रैल तक चलने वाले इस मेले में पुस्तक और स्टेशनरी पर विशेष छूट मिल रही है। मेले में शासकीय और अशासकीय विद्यालयों की पाठ्य पुस्तकें, कापी, स्टेशनरी, स्कूल बेग, शूज आदि के 12 विक्रेताओं द्वारा दुकानें लगाई गई हैं। पुस्तक मेले में बच्चों तथा अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ी।

 शुभारंभ अवसर पर विशेष अतिथि श्रीमती सविता राजपूत, विधायक प्रतिनिधि, विशेष अतिथि ब्रजेन्द्र रावत, संयुक्त कलेक्टर, डॉ. मनीष वर्मा, संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण, श्रीमती इंदु बचले, श्रीमती रत्ना जैन, एल एन प्रजापति जिला शिक्षा अधिकारी, राजेश जायसवाल, डीपीसी, राजेश गुप्ता, एडीपीसी, संस्था के प्राचार्य संदीप शुक्ला, राजेश शर्मा, श्रीमती कीर्ति शिवपुरिया, श्रीमती अर्चना मिश्रा, विक्रम नरवरिया विभागीय अधिकारी, प्राचार्य, शिक्षक, कार्यालयीन कर्मचारी भी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

बहु प्रतीक्षित राष्ट्रीय राजमार्ग-46 के इटारसी–बैतूल सेक्शन के उन्नयन की हुई स्वीकृति प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री का सांसद दर्शन सिंह चौधरी में जताया आभार

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   बहु प्रतीक्षित राष्ट्रीय राजमार्ग-46 के इटारसी–बैतूल सेक्शन के उन्नयन की हुई स्वीकृति  प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय सड...

Post Top Ad

Responsive Ads Here