क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष फौजदार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, अनंत विक्टोरियस की ऐतिहासिक जीत - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 3 April 2026

क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष फौजदार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, अनंत विक्टोरियस की ऐतिहासिक जीत


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष फौजदार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, अनंत विक्टोरियस की ऐतिहासिक जीत


नर्मदापुरम। विक्टोरियस क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित अंडर-14 लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज प्रतिभा और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष कपिल फौजदार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य के प्रति प्रेरित किया।

मैच के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए श्री फौजदार ने कहा कि खेल केवल जीत-हार के लिए नहीं, बल्कि अनुशासन और टीम भावना सीखने का माध्यम है। उन्होंने कहा आज के ये नन्हे खिलाड़ी ही कल के अंतरराष्ट्रीय सितारे हैं। नर्मदापुरम की मिट्टी में क्रिकेट की अपार प्रतिभा है। यदि खिलाड़ी कड़ी मेहनत और सही तकनीक पर ध्यान दें, तो उन्हें जिला और संभाग स्तर से आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। क्रिकेट में एकाग्रता ही आपको एक बेहतर खिलाड़ी बनाती है।"

अनंत विक्टोरियस का दबदबा: 8 विकेट से दर्ज की जीत टूर्नामेंट के महत्वपूर्ण मुकाबले में अनंत विक्टोरियस ने यंग ब्राइट क्रिकेट क्लब (सिवनी मालवा) के विरुद्ध एक तरफा जीत हासिल की।

 * गेंदबाजी का जलवा: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिवनी मालवा की टीम को अनंत विक्टोरियस के गेंदबाजों ने टिकने नहीं दिया। आरना तिवारी ने दूसरे ही ओवर में दो विकेट लेकर कमर तोड़ दी। इसके बाद बनी गोस्वामी, शिवाय अग्निहोत्री और शिवोहम चौकसे ने भी 2-2 विकेट झटके। कप्तान शशांक दुबे ने न केवल किफायती गेंदबाजी की, बल्कि बेहतरीन फील्डिंग करते हुए दो खिलाड़ियों को रन आउट भी किया।

 * लक्ष्य का पीछा: 72 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अनंत विक्टोरियस ने शुरुआत में सिद्धार्थ राणा का विकेट जल्दी खो दिया, लेकिन इसके बाद पृथ्वी (46 रन, 3 छक्के, 4 चौके) और आरना तिवारी की नाबाद पारियों ने मात्र 7 ओवरों में टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी। पृथ्वी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

दूसरे मैच में एन.डी.सी.ए. की रोमांचक जीत दिन का दूसरा मुकाबला नीरज गोर क्रिकेट अकादमी और नर्मदापुरम डी. क्रिकेट अकादमी (N.D.C.A.) के बीच खेला गया। नीरज गोर अकादमी ने 15 ओवर में 110 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में एन.डी.सी.ए. ने मुरली की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर 13वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली। मुरली को उनकी बेहतरीन पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार डॉ. श्रद्धा गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विक्टोरियस क्रिकेट क्लब के मानसेवी सचिव दीपक तिवारी (एडवोकेट) और कोच सौरभ चौरसिया सहित  मोहित अग्निहोत्री, विकास अग्रवाल आशीष गुप्ता और विजय वर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


No comments:

Post a Comment

जय हो समिति का माँ नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान 308वें सप्ताह में भी निरंतर जारी

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    जय हो समिति का माँ नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान 308वें सप्ताह में भी निरंतर जारी एके एन न्यूज नर्मदापुरम। सामाजिक सं...

Post Top Ad

Responsive Ads Here