बनखेडी पुलिस ने स्टाक की गयी अवैध शराब की जप्त, आरोपी को किया गिरफ्तार कर भेजा जेल - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 4 April 2026

बनखेडी पुलिस ने स्टाक की गयी अवैध शराब की जप्त, आरोपी को किया गिरफ्तार कर भेजा जेल


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


बनखेडी पुलिस ने स्टाक की गयी अवैध शराब की जप्त, आरोपी को किया गिरफ्तार कर भेजा जेल


नर्मदापुरम। बनखेडी अंतर्गत शराब तस्कर के द्वारा सस्ती दाम मे शराब को खरीदकर अपने पास स्टाक कर बिक्री करने की लगातार शिकायत आने से बनखेडी थाना के द्वारा जगह-जगह पर अपने विश्वनीय मुखबिर को मुश्तैद किया गया, इसी बीच दिनांक 04/04/2026 को मुखबिर सूचना पर आरोपी सूरज सिंह पटेल पिता खुमान सिंह पटेल जाति किरार, उम्र 58 साल, निवासी ग्राम मछेराखुर्द थाना बनखेडी के द्वारा स्टाक की गयी अवैध शराब को इधर-उधर करने के दौरान मछेरा खुर्द से मनकवाडा के बीच थाना बनखेडी पुलिस टीम ने दविश देकर पकडा गया आरोपी सूरज सिंह पटेल के कब्जे से अंग्रेजी शराब 300 क्वार्ट एवं देशी शराब 30 क्वार्टर कुल 330 क्वार्टर शब कुल 59 बल्क लीटर अवैध शराब व एक मोटरसायकल जप्त की गयी। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा (भापुसे) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय (पुलिस) पिपरिया मोहित यादव के पर्यवेक्षण मे थाना प्रभारी बनखेडी निरीक्षक विजय सनस द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गयी

सराहनीय भूमिका - निरीक्षक विजय सनस, उनि मनमोहन सिंह ठाकुर, आर 646 अभिषेक पटेल, आर 743 आकाश रघुवंशी, सैनिक मनीष पटेल,

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here