सिवनी मालवा पुलिस द्वारा आदतन शातिर जुआरी के विरूद्ध जुआ रेड की कार्यवाही की पुलिस ने जुआरियों के पास से 92 हजार 300 रुपये 03 मोबाइल व ताश पत्ते जप्त किए - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 4 April 2026

सिवनी मालवा पुलिस द्वारा आदतन शातिर जुआरी के विरूद्ध जुआ रेड की कार्यवाही की पुलिस ने जुआरियों के पास से 92 हजार 300 रुपये 03 मोबाइल व ताश पत्ते जप्त किए


 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम 


 सिवनी मालवा पुलिस द्वारा आदतन शातिर जुआरी के विरूद्ध जुआ रेड की कार्यवाही की 

पुलिस ने जुआरियों के पास से 92 हजार 300 रुपये 03 मोबाइल व ताश पत्ते जप्त किए 


नर्मदा पुरम। थाना सिवनीमालवा एवं जिला नर्मदापुरम में लगातार जगह बदल बदल कर जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी द्वारा जुआ खेल रहे व्यक्तियो के विरूद्ध सटीक मुखबिर तंत्र का उपयोग करते हुए जुआ खेल रहे आदतन जुआरियो के जुआ खेलने के स्थान का पता कर रेड कार्यवाही कराई गई। 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घटना का विवरण इस प्रकार है - 02.04.26 को दौराने गस्त के जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी महोदय द्वारा रात्रि में टीम का गठन कर जुआ रेड कार्यवाही हेतू रवाना किया जो ग्राम दतवासा के पास खेत में बने टपरिया में लाइट के उजाले में जुआ खेल रहे व्यक्तियो को घेराबंदी कर पकड़ा जिनके नाम पता पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम  (1) अशोक यादव पिता नाथूराम यादव उम्र 45 साल निवासी धरमकुंडी (2) सजन मुकाती पिता रामसिंह मुकाती उम्र 42 साल निवासी निवासी नंदगाव थाना भेरूंदा जिला सीहोर (3) राकेश गौर पिता बाबूलाल गौर उम्र 52 साल निवासी ग्राम आवरी थाना डोलरिया बताया एवं अंधेरे का फायदा उठाकर जुआ खेल रहे आरोपी (1) मुकेश राठौर निवासी बडा मंदिर सिवनी मालवा (2) वीरेन्द्र राठौर निवासी नेमावर (3) दिलीप उर्फ भूरू निवासी चौतलाय (4) गुडडू निवासी इटारसी (5) संजय मालवीय निवासी जमानी मौके से फरार हो गये फरार आरोपियों की तलाश जारी है । आरोपियो से मौके पर नकद 92300/- रूपये व ताश की गडडी एवं आरोपियो के मोबाइल विधिवत जप्त किये गए है, आरोपियों के  विरूद्ध अपराध क्रंमाक - 193/2026 धारा 13 जुआ एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया । 

मुख्य भूमिका - थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारसकर,  प्रधान आरक्षक 607 प्रीतम बाबरिया, आरक्षक 634 वीरेन्द्र पंवार , आरक्षक 181 केतन, आरक्षक 886 मुरारी गौर,   आरक्षक 906 राहुल सोलंकी की मुख्य भूमिका रही है ।

No comments:

Post a Comment

नागद्वारी मेले की तैयारियां व्यापक स्तर पर हुई प्रारंभ कलेक्टर सोमेश मिश्रा 19 जून को निरीक्षण कर लेंगे तैयारियों का जायजा

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ तरुण एे नागद्वारी मेले की तैयारियां व्यापक स्तर पर हुई प्रारंभ कलेक्टर सोमेश मिश्रा 19 जून को निरीक्षण कर लेंगे तैया...

Post Top Ad

Responsive Ads Here