नरवाई की आग से मची तबाही: खरगावली ढाना में उजड़े घर, पीड़ा बांटने पहुंचे विजयपाल सिंह दुख की घड़ी में ग्रामीणों के बीच पहुंचे विधायक, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 3 April 2026

नरवाई की आग से मची तबाही: खरगावली ढाना में उजड़े घर, पीड़ा बांटने पहुंचे विजयपाल सिंह दुख की घड़ी में ग्रामीणों के बीच पहुंचे विधायक, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

नरवाई की आग से मची तबाही: खरगावली ढाना में उजड़े घर, पीड़ा बांटने पहुंचे विजयपाल सिंह

दुख की घड़ी में ग्रामीणों के बीच पहुंचे विधायक, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा


नर्मदापुरम। सोहागपुर विधान सभा क्षेत्र के माखन नगर अंतर्गत ग्राम खरगावली ढाना में खेतों में लगी नरवाई की भीषण आग ने कई परिवारों की जिंदगी को पल भर में तबाह कर दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते मकान, पालतू पशु, भूसा एवं अनाज जलकर राख हो गए। जिन परिवारों के सिर पर छत थी, वे अब खुले आसमान के नीचे खड़े हैं आंखों में आंसू और भविष्य को लेकर गहरी चिंता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

घटना की सूचना मिलते ही सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। उनके साथ तहसीलदार, पटवारी सहित प्रशासनिक अमला भी उपस्थित रहा। विधायक ने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी स्थिति का जायजा लिया तथा उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना।

विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में वे अकेले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से हर संभव सहायता दिलाई जाएगी तथा नुकसान का समुचित आकलन कर शीघ्र राहत पहुंचाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।यह दौरा मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि संवेदनशील नेतृत्व का प्रतीक रहा, जहां जनप्रतिनिधि ने इंसानियत और अपनी जिम्मेदारी दोनों का परिचय दिया।

इस भीषण हादसे ने जहां कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है, वहीं प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की तत्परता से अब लोगों को राहत एवं पुनर्वास की उम्मीद जगी है। सभी की निगाहें शीघ्र मिलने वाली सहायता पर टिकी हैं, ताकि उजड़े घरों में फिर से खुशियों की रोशनी लौट सके।

No comments:

Post a Comment

नरवाई की आग से मची तबाही: खरगावली ढाना में उजड़े घर, पीड़ा बांटने पहुंचे विजयपाल सिंह दुख की घड़ी में ग्रामीणों के बीच पहुंचे विधायक, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    नरवाई की आग से मची तबाही: खरगावली ढाना में उजड़े घर, पीड़ा बांटने पहुंचे विजयपाल सिंह दुख की घड़ी में ग्रामीणों के...

Post Top Ad

Responsive Ads Here