एके एन न्यूज नर्मदा पुरम
जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर, बदमाश पुलिस की गिरफ्त मे
नर्मदा पुरम। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा ( IPS ) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा असामाजिक व्यक्तियों की आपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से लगातार कार्यवाही कर रही हैं ।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार न्यायालय जिला दंडाधिकारी, नर्मदापुरम (म0प्र0) के आदेश क्रमांक/714/रीडर/2025 नर्मदापुरम दिनांक 22/12/25 के माध्यम से अनावेदक शिवा उर्फ डॉन उर्फ अनूप मेषकर पिता रामचरण मेषकर उम्र 32 वर्ष नि0 कुचबंदिया मोहल्ला नर्मदापुरम को म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(क),5(ख) के अंतर्गत नर्मदापुरम एवं सीमावर्ती जिले की राजस्व से 01 वर्ष के अवधि के लिए निष्कासित किए जाने संबन्धित आदेश पारित किया गया था।
दिनांक 01-02/04/26 की दरम्यानी रात मे पुलिस को पुख्ता मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की, अनावेदक शिवा डॉन उर्फ अनूप मेषकर, उसके घर पर आया हुआ है एवं किसी संज्ञेय अपराध को घटित कर सकता है, जिससे थाना कोतवाली नर्मदापुरम क्षेत्र की शांति भंग हो सकती है।
उक्त सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 02/04/26 की सुबह अनावेदक के घर पर दबिश दी गयी, जिस पर अनावेदक के परिजनो द्वारा उसके घर के तलाशी देने पर आना कानी करने लगे, इसी मौके का फायदा उठाकर अनावेदक शिवा अपने घर के अंदर बनी खिड़की से कूदकर भाग गया उक्त घटनाक्रम पर पुलिस द्वारा आरोपी शिवा डॉन उर्फ अनूप मेषकर के विरुद्ध धारा 14 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी शिवा की तलाश हेतु टीम को यथासंभव स्थानो पर रवाना किया गया। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी शिवा को मंगलवारा बाजार भोपाल से गिरफ्तार किया गया है आरोपी को जेल पेश किया गया है प्रकरण की विवेचना जारी है।

No comments:
Post a Comment