5 नवंबर से 9 नवंबर तक चारों विधानसभा के प्रशिक्षण स्थल पर संचालित होगा मतदान सुविधा केंद्र मतदान कर्मी पोस्टल बैलेट के माध्यम से करेंगे मतदान हर विधानसभा में 4 मतदान सुविधा केंद्र बनाएं जायेंगे, जिसमे मतदान कर्मी अपनी विधानसभा के लिए करेंगे मतदान जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 4 November 2023

5 नवंबर से 9 नवंबर तक चारों विधानसभा के प्रशिक्षण स्थल पर संचालित होगा मतदान सुविधा केंद्र मतदान कर्मी पोस्टल बैलेट के माध्यम से करेंगे मतदान हर विधानसभा में 4 मतदान सुविधा केंद्र बनाएं जायेंगे, जिसमे मतदान कर्मी अपनी विधानसभा के लिए करेंगे मतदान जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश



5 नवंबर से 9 नवंबर तक चारों विधानसभा के प्रशिक्षण स्थल पर संचालित होगा मतदान सुविधा केंद्र

मतदान कर्मी पोस्टल बैलेट के माध्यम से करेंगे मतदान

हर विधानसभा में 4 मतदान सुविधा केंद्र बनाएं जायेंगे, जिसमे मतदान कर्मी अपनी विधानसभा के लिए करेंगे मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश


नर्मदापुरम। नर्मदापुरम/विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण विधानसभा स्तर पर 5 नवंबर से प्रारंभ होंगे। इसके साथ ही हर विधानसभा स्तर पर निर्धारित प्रशिक्षण स्थल पर डाक मतदान सुविधा केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। डाक मतदान सुविधा केंद्र 5 नवंबर से 9 नवंबर तक चलाएं जायेंगे। जिसमें प्रशिक्षण लेने वाले मतदान कर्मचारी अपनी विधानसभा के लिए और अन्य जिले में पदस्थ जिले के कर्मचारी भी मतदान कर सकेंगे। 

प्रत्येक विधानसभा के प्रशिक्षण केंद्र पर चारों विधानसभा के लिए अलग अलग 4 मतदान सुविधा केंद्र रहेंगे। मतदान कर्मचारी पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मतदान कर्मियों के मतदान के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

     कलेक्टर श्री सिंह ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विधानसभाओं में पोस्टल बैलेट उपलब्ध करा दिया गए हैं। डाक मत पत्र से मतदान की प्रक्रिया के संबंध में सभी मतदान कर्मियों को जानकारी दी जाए। साथ ही डाक मतपत्र से मतदान प्रक्रिया का फ्लेक्स भी प्रशिक्षण स्थल पर चस्पा किए जाएं। ताकि मतदान में कोई परेशानी न हों। यह भी सुनिश्चित करें कि हर विधानसभा के अभ्यार्थी और उनके अभिकर्ता को यह जानकारी भी दी जाए कि उनकी विधानसभा के कर्मचारियों के मतदान के लिए अन्य तीन विधानसभा जिसमें भी उनकी ड्यूटी रहेंगी,वहां उनके द्वारा मतदान किया जाएगा।

     कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया कि डाक मत पत्र से मतदान के संबंध में निर्वाचन आयोग के निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। मतदान प्रक्रिया के बाद प्रत्येक दिन कार्यपालिक मजिस्ट्रेट  द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतपेटी संबंधित विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रॉन्ग रूम में ले जाया जाकर उन्हें जमा कराया जाए। इसकी सूचना भी अभ्यर्थियों को दी जाएं। बैठक में  नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर पंकज दुबे ने डाक मत से मतदान और उससे जुड़े आवश्यक दस्तावेजों के बारे में रिटर्निंग अधिकारियों को विस्तार से बताया गया।

     जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।


6 नवंबर से 8 नवंबर तक वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं को मिलेगी घर पहुंच मतदान सुविधा

मतदान दल घर पर जाकर कराएंगे मतदान

नर्मदापुरम। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि चारों विधानसभाओं में 80 प्लस आयु के वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं को घर पहुंच मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 12 डी आवेदन का वितरण किया गया था। जिसमें सहमति के आधार पर जिले में कुल 1579 मतदाताओं को घर पर मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

 इन मतदताओ का मतदान 6 नवंबर से 8 नवंबर तक कराया जायेगा। 9 नवंबर को केवल किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर घर में अनुपस्थित पाए गए मतदाताओं को मतदान की सुविधा उपलब्ध रहेगी। निर्धारित तिथियां पर कहां-कहां मतदान करवाया जाएगा इसकी सूचना मतदाताओं के साथ राजनीतिक दलों को भी दी जाएगी। 

      शनिवार को कलेक्टर श्री सिंह ने कलेक्ट्रेट में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में घर पहुंच मतदान सुविधा की तैयारीयों के संबंध में सभी रिटर्निंग अधिकारियों से जानकारी ली । कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि घर पहुंच मतदान के लिए मतदान दल गठित किए गए हैं , जिन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा चुका हैं। उन्होंने कहा कि घर पर मतदान करने की सहमति देने वाले मतदाताओं को संबंधित बीएलओ के माध्यम से सूचना के देने के साथ ही उनके मोबाइल नंबर पर भी एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जाए। बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं को को सूचना की पावती भी ली जाए।

      कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया कि सभी रिटर्निंग अधिकारी पोलिंग पार्टीज के लिए वाहन, सुरक्षा बल आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। किस रूट पर किस दिन मतदान दल घर पहुंच मतदान के लिए जाएंगे इसकी जानकारी भी अभ्यर्थियों और उनके अभिकर्ताओं को दी जाए। मतदान प्रक्रिया समाप्ति के पश्चात पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतपेटियों को विधानसभा स्तर पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में अभ्यर्थियों और उनके अभिकर्ताओं की उपस्थित में रखा जाए। बैठक में  नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर पंकज दुबे ने डाक मत से मतदान और उससे जुड़े आवश्यक दस्तावेजों के बारे में रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को विस्तार से बताया गया।

      जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

भाई गोविंद चौधरी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं तुम जियो हजारों साल और साल के दिन हो पचास हजार

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भाई गोविंद चौधरी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं  तुम जियो हजारों साल और साल के दिन हो पचास हजार  एके एन ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here