जिले में लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई निर्माता, विक्रेताओं की जांच की जारी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए विभाग द्वारा कार्यवाही सतत जारी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 4 November 2023

जिले में लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई निर्माता, विक्रेताओं की जांच की जारी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए विभाग द्वारा कार्यवाही सतत जारी




जिले में लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई निर्माता, विक्रेताओं की जांच जारी 

त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए विभाग द्वारा कार्यवाही सतत की जा रही है 


 नर्मदा पुरम। आगामी  त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर  नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार, उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नर्मदापुरम के निर्देशन में विभागीय जांच दलों द्वारा जिले में लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई निर्माता, विक्रेताओं की जांच की जा रही है। 

   शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश दियावार एवं टीम द्वारा बाबई क्षेत्र स्थित बीकानेर स्वीट्स कॉर्नर, मधुबन स्वीट्स, अजय बतेशा सेंटर एवं गुरुकृपा होटल एंड रेस्टोरेंट सहित अन्य मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थ मलाई बर्फी, खोया, बतासे एवं मिल्क केक के नमूने जांच हेतु लिए गए।

 खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत खाद्य पदार्थ मिठाई आदि पर निर्माण तिथि एवं अवसान तिथि का प्रदर्शन एवं साफ सफाई के लिए निर्देश दिए गए। नमूने जांच हेतु विधिवत प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं एवं जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी। त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए विभाग द्वारा कार्यवाही सतत जारी रहेगी।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

बहु प्रतीक्षित राष्ट्रीय राजमार्ग-46 के इटारसी–बैतूल सेक्शन के उन्नयन की हुई स्वीकृति प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री का सांसद दर्शन सिंह चौधरी में जताया आभार

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   बहु प्रतीक्षित राष्ट्रीय राजमार्ग-46 के इटारसी–बैतूल सेक्शन के उन्नयन की हुई स्वीकृति  प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय सड...

Post Top Ad

Responsive Ads Here