सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो* *मतदाता जागरूकता के लिए निकली गई वाहन रैली - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 5 November 2023

सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो* *मतदाता जागरूकता के लिए निकली गई वाहन रैली




 *सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो* 

 *मतदाता जागरूकता के लिए निकली गई वाहन रैली* 


नर्मदापुरम/ सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो इस उद्देश्य के साथ रविवार को लायंस क्लब नर्मदापुरम द्वारा मतदाता जागरूकता अंतर्गत वाहन रैली निकाली गई। कलेक्टर नर्मदापुरम नीरज कुमार सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत  एसएस रावत ने वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर डी एस दांगी ,सहित अन्य गणमान्य नागरिक व लायंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

      कलेक्टर श्री सिंह एवं सीइओ जिला पंचायत द्वारा यह है संदेश दिया गया कि अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरुक कर इस मतदान के पर्व में सहयोगी बनना है। मतदाता जागरूकता रैली का विशेष उद्देश्य सभी मतदाताओं को जागरूक करना है जो कि की सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में लोगों को वोट करने के लिए प्रेरित करें। लायंस क्लब के समस्त सदस्यों ने सभी मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली के  दायित्व का निर्वहन कर कार रैली को कलेक्ट्रेट के गेट से कोठी बाजार बीएसएनल चौराहा, इंदिरा चौक, जयस्तम चौक, सत रास्ता, एनएमभी कॉलेज  रेलवे  फ्लाईओवर, भोपाल तिराहा, रसूलिया, रसूलिया रेलवे फाटक से होते हुए रैसलपुर ,पवारखेड़ा होते हुए इटारसी, इटारसी जस्तम चौक व इटारसी बाजार क्षेत्र होते हुए साई कृष्णा रिसोर्ट में मतदाता जागरूकता कार रैली का समापन किया गया। 

    इस अवसर पर लायंस क्लब के समस्त सदस्यों ने बढ़ चलकर उत्साह पूर्वक भाग लिया। जिनमें लगभग 70 कार एवं 50 टू व्हीलर वाहन सम्मिलित रहे। उपरोक्त कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर लायन डीएस डांगी, पेरीफेरी कोऑर्डिनेटर एवं पीएमजेएफ़ अनिल कुमार के विशेष मार्गदर्शन में उपरोक्त कार रैली का संचालन किया गया।  

लायंस क्लब के अध्यक्ष ला.मुन्नालाल जैन, ललित सोनी  ला. हरि सिंह चौहान, पवन शुक्ला , डॉ अतुल सेठा, डॉ जेपी मालवी, पवन शुक्ला , देवेंद्र वर्मा ,राकेश चौहान, डॉ शरद सिसोदिया , राजा जैन, ओम राजपूत, महेश जिनोरिया, भरत यादव, माखानगर क्लब के साथी क्लब अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, सुरेश गुप्ता राजपूतअन्य साथी भी उपस्थित रहे। इटारसी से डॉ राजेश बत्रा, डॉ विजयंत बुरकुड, डॉ गुप्ता, एमजे एफ डॉ शैलेंद्र नेमा, मोहम्मद आदिल फ़ाज़ली, गिरधारी लाल यादव, अंबर सेठा,विनय यादव ,आशीष खपरे, पंकज वैद्य ताजेन खान आदि उपस्थित रहे।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

समेरिटंस प्राचार्य प्रेरणा रावत को मातृशोक

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    समेरिटंस प्राचार्य प्रेरणा रावत को मातृशोक  एके एन न्यूज नर्मदापुरम। समेरिटंस स्कूल सांदीपनी परिसर मालाखेड़ी की प्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here