*मां नर्मदा की पूजन अर्चना के साथ संगीतमयी श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ* श्रीधाम वृंदावन के मुखारविंद से संगीतमयी में रामकथा के प्रथम दिन हनुमान जी की जन्म कथा का वर्णन किया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 17 December 2023

*मां नर्मदा की पूजन अर्चना के साथ संगीतमयी श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ* श्रीधाम वृंदावन के मुखारविंद से संगीतमयी में रामकथा के प्रथम दिन हनुमान जी की जन्म कथा का वर्णन किया





 *मां नर्मदा की पूजन अर्चना के साथ संगीतमयी श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ*

श्रीधाम वृंदावन के मुखारविंद से संगीतमयी में रामकथा के प्रथम दिन हनुमान जी की जन्म कथा का वर्णन किया 

*नर्मदापुरम।* पूज्या रूद्र ब्रह्यचारी श्री तपस्वी मां जोगेश्वरी (बाईराम) की 20 वीं पुण्य स्मृति में एव पूज्य माताजी स्व. श्रीमति कमला बाई की पंचम पुण्य सहस्मृति में संगीतमयी श्री रामकथा का शुभारंभ किया गया। श्री राम कथा का आयोजन आज रविवार से लेकर 21 दिसंबर तक किया जाएगा। स्थान: तपोवन आश्रम बान्द्राभान (उत्तर तट ) तह. बुधनी में राम कथा का प्रारंभ संगीत में राम कथा का शुभारंभ सर्वप्रथम पूज्य गुरुदेव द्वारा मां नर्मदा का पूजन अर्चना कर पूज्या रूद्र ब्रह्यचारी श्री तपस्वी मां जोगेश्वरी (बाईराम) की समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर संगीत में राम कथा का शुभारंभ किया गया। कथा व्यास डॉ.अभिषेक कृष्ण शास्त्री द्वारा भागवत चिंतन सेवा मिशन, श्रीधाम वृंदावन के मुखारविंद से संगीतमयी में रामकथा के प्रथम दिन हनुमान जी की जन्म कथा का वर्णन किया साथ ही वाल्मीकि जी की चरित्र का भी स्पष्ट रूप से वर्णन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा व्यास की वाणी ने वहां उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भारत राष्ट्र से सम्मानित डॉ.अभिषेक कृष्ण शास्त्री द्वारा भागवत चिंतन सेवा मिशन, श्रीधाम वृंदावन के मुखारविंद से संगीतमयी में रामकथा का अमृतपान कराया। 

श्री राम कथा के प्रथम दिन मुख्य यजमान के रूप में आयोजन ट्रस्ट समिति पंडित रमाकांत भार्गव सांसद विदिशा, राजेंद्र सिंह पूर्व विधायक बुधनी एवं पूर्व अध्यक्ष मध्य प्रदेश वेयरहाउस, विजयपाल सिंह विधायक सोहागपुर, महेश उपाध्याय अध्यक्ष सलकनपुर देवी मंदिर ट्रस्ट, अशोक सिंह, शिवनारायण मालवीय, मनोहर सिंह, लखन लाल थापक, चिंमन सिंह कुशवाहा, बद्रीप्रसाद सिसोदिया, हरिसिंह मीणा, लक्ष्मण सिंह, ब्रज मीणा सहित अन्य मौजूद रहें। 21 दिसम्बर को अभिषेक एव विशाल भंडारा रखा गया है जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहेगें। कार्यक्रम स्थल: नर्मदापुरम से 20 किलोमीटर दूर बांद्राभान बुधनी में। श्री रामकथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक रहेगा।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहर्ता 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को अमृतसर से किया दस्तयाब पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुसंधान टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहर्ता 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को अमृतसर से किया दस्तयाब पुलिस अधीक्षक द्वारा अ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here