प्रेरणा कॉन्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे कराते बेल्ट एग्जाम का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 6 December 2025

प्रेरणा कॉन्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे कराते बेल्ट एग्जाम का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


प्रेरणा कॉन्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे कराते बेल्ट एग्जाम का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न 


बेल्ट परीक्षा का परिणाम उत्कृष्ट आने पर स्कूल संचालिका समर्पिता सोनी सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया 


अनंत कीर्ति नर्मदापुरम। प्रेरणा कॉन्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे कराते बेल्ट एग्जाम का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कराते मे प्रमाण पत्र मेडल एवं बेल्ट का वितरण किया गया। विगत कराते-डू एकेडमी ऑफ इंडिया  द्वारा प्रेरणा कान्वेंट इंटरनेशनल स्कूल में कराते बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया था।  

परीक्षा हेतु भोपाल से कराते-डू एकेडमी ऑफ इंडिया के तकनीकी निदेशक शीहान संजय थवाईट ब्लैक बेल्ट 7 डेन, सेंसाई महेश सैनी ब्लैक बेल्ट ,गोविंद सिंह राजपूत ब्लैक बेल्ट कराते प्रशिक्षक यशवंत सिंह आंकरे, प्रशांत खरे ब्लैक बेल्ट, उत्कृष्ट ब्लैक बेल्ट उपस्थित थे। उन्होंने कराते के सभी तकनीक का प्रदर्शन देखकर विभिन्न बेल्ट हेतु  परीक्षा संपन्न की गईं थी।

 बेल्ट परीक्षा का परिणाम उत्कृष्ट आने पर स्कूल संचालिका समर्पिता सोनी, प्राचार्य विनीता तिवारी, प्रिया चौरे ,मेघा ठाकुर, खेल शिक्षक प्रीति मांझी, राजेंद्र चौधरी, कामाक्षी दुबे,अंबिका, उर्वशी सीठा, कोशीकी दुबे, निधि मालवीय ने हर्ष जताया।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here