किस्सागोई - डॉ. गोपाल प्रसाद खड्डर के साथ
नर्मदापुरम् कला जगत का अभिनव आयोजन
नर्मदा पुरम। नगर के ख्यातिलब्ध राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं प्राचीन नर्मदा मंदिर के मुख्य अर्चक पंडित डॉ. गोपाल प्रसाद खड्डर के आत्मकथ्य, संस्मरणों पर आधारित कार्यक्रम ‘किस्सागोई’ नर्मदापुरम कला जगत के तत्वावधान में स्थानीय कोरीघाट स्थित नर्मदा रिवर व्यू रिसोर्ट में आयोजित किया गया।
अतिथियों के स्वागत सत्कार के पश्चात डॉ. खड्डर ने अपने जीवन के विभिन्न संस्मरण प्रियजनों, सहपाठियों और विद्यार्थियों के समक्ष अत्यंत रोचक शैली में अनौपचारिक ढंग से सुनाए और विद्यार्थियों व परिवारजनों ने पंडित जी से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। सूत्रधार डॉ. संतोष व्यास ने मुख्य वक्ता को उत्प्रेरण देने के कार्य भी बखूबी संभाला।
इस कार्यक्रम के सारस्वत अतिथि पं. भवानी शंकर शर्मा, पं. गिरजा शंकर शर्मा, राकेश फौजदार, पं. गिरिमोहन गुरु, सुरेश उपाध्याय, तेजेश्वर मिश्र, शास्त्री नित्य गोपाल कटारे, समाजसेवी अरूण शर्मा, अशोक जमनानी, प्रशांत दुबे, राकेश देवासकर, बाबूलाल कदम, पंडित भालचंद्र खड्डर, पं. घनश्याम शर्मा, खेमचंद यादवेश, राममोहन परसाई, सुभाष यादव 'भारती', रामसेवक शर्मा, राजेश पाराशर, राम परसाई, आनंद नामदेव, सईद कुरैशी, असीम विश्वास, प्रतीक द्विवेदी, श्रीमती किरण खड्डर, श्रीमती सुषमा चौबे, श्रीमती आशा उपाध्याय, श्रीमती वंदना खड्डर, श्रीमती आरती शर्मा, श्रीमती अपर्णा तिवारी, श्रीमती सीमा दुबे, सुश्री श्रावणी तिवारी, सुश्री सोनाली साहू सहित साहित्य, संगीत, कला, धर्म क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम व्यवस्था में राजेश कुलश्रेष्ठ, राकेश दुबे, सुनील चौरे ने अपना योगदान दिया। आभार संस्था सचिव डॉ. नमन तिवारी ने व्यक्त किया।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:
Post a Comment