चुनाव आचार संहिता के मध्येनजर 06 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ एक गांजा तस्कर गिरफ्तार
नर्मदापुरम। आगामी लोकसभा चुनाव को निर्विघ्न संपन्न कराने व चुनाव आचार संहिता का पालन कराने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) इटारसी महेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पथरौटा उप निरीक्षक संजीव पंवार के नेतृत्व में थाना पथरौटा पुलिस बल द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त करने में सफलता प्राप्त की हैं।
29 मार्च को थाना पथरौटा में मुखबिर व्दारा प्राप्त सूचना हुई कि कीरतपुर में मास्टर ढाबा के सामने एक व्यक्ति लाल रंग की शर्ट पहने हुये लाल रंग के एचएफ डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक MP 05 MM 5603 से नीले रंग के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा किसी व्यक्ति को देने के लिये लेकर केसला की तरफ से आने वाला हैं।
उक्त प्राप्त सूचना पर थाना पथरौटा पुलिस अविलंब एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी लखन उइके पिता शोभाराम उइके उम्र 25 साल निवासी मरियारपुरा थाना केसला के कब्जे से एक नीले रंग के बैग में रखे हुये 06 पैकेट में रखा अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसका कुल वजन 06 किलो 400 ग्राम कीमती 96,000/- रूपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। जिसके विरूद्ध थाना पथरौटा में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं। आरोपी लखन उइके पिता शोभाराम उइके उम्र 25 साल निवासी मरियारपुरा थाना केसला से 06 किलो 400 ग्राम गांजा एवं मोटर सायकल सहित कुल मशरूका 1,41,261 रूपये का जप्त किया गया हैं।
उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका उप निरीक्षक संजीव पंवार थाना प्रभारी पथरौटा एवं प्रधान आरक्षक दिनेश उइके, प्रधान आरक्षक प्रकाश परते, प्रधान आरक्षक विनोद लिखितकर, आरक्षक धीरज राठौर, आरक्षक टीटू मर्सकोले, आरक्षक अनुज राजपूत, प्र.आर. चालक कन्हैयालाल गौर की विशेष सराहनीय भूमिका रही हैं।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:
Post a Comment