मोटरसायकल चोरी करने वाले शातिर चोर को पकड़ने में थाना इटारसी को मिली बड़ी सफलता
नर्मदापुरम। थाना इटारसी में 29 मार्च को पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आषुतोष मिश्र तथा नर्मदापुरम अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) इटारसी महेन्द्र सिह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इटारसी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला के कुशल नेतृत्व में आगामी लोक सभा चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के एवज में बस स्टेंड परिसर इटारसी में आने जाने वालों को चैकिंग करते हुये थाना इटारसी को बड़ी सफलता मिली।
उक्त प्रभावी कार्यवाही के दौरान अंतरजिला मोटर सायकल चोरी करने वाले गिरोह के दो नाबालिकों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ में उनकी निशादेही पर अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गयी कुल 16 मोटर सायकल कुल कीमत 9 लाख 50 हजार रुपये रुपये की जप्त की गई। ज्ञात हो कि, थाना इटारसी में लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुये बस स्टेंड परिसर इटारसी में चैकिंग के दौरान संदिग्धों की चेकिंग करते समय एक संदिग्ध मोटर सायकल जिस पर दो लोंग बैठे हुये थे को चैक करने पर पुछताछ की गयी, जो बैतूल जिले के होना बताया, संदेह होने पर उन दोनों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया जिन्होनें बताया कि, वे चिराग धोटे व कमलेश धुर्वे के साथ मिलकर आस पास के जिलों में मोटर सायकल चोरी करके बेचने का काम करते है, उनकी निशा देही पर डांडीवाड़ा रोड के किनारे, बैतूल बार्डर के पास स्थित पप्पु ढाबा के पीछे जंगल में चोरी की गयी मोटर सायकलें इकट्ठी करके बेचने की फिराक में रखना बताया, आरोपीयान की निशादेही पर उक्त मोटर सायकल मौके से जप्त की गयी। नाम आरोपीगण चिराग धोटे पिता कुसना धोटे उम्र 19 साल नि ग्राम बोरगांव चिचोली जिला बैतूल ।
कमलेश धुर्वे पिता इमरु धुर्वे उम्र 25 साल नि. ग्राम भयावाड़ी थाना बैतूल कोतवाली एवं अन्य दो अपचारी बालक दोनों निवासी जिला बैतूल। महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक गौरवसिंह बुदेला, उनि राधेश्याम पवार, प्र.आर पुष्पेन्द्र प्र. आर अबरार खान, आर. हरीश डिगरसे, आर राजेश पवार, आर. जयप्रकाश पाठे आर. अंकित गौर तथा ट्राफिक के आर. विजय धुर्वे व आर. दीपक की विषेश सराहनीय अहम भूमिका रही है।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:
Post a Comment