आबकारी उडनदस्ता टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी 91 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब एवं 900 किलोग्राम महुआ लहान जप्त अवैध शराब परिवहन करते हुए एक मोटर साइकिल जप्त क आरोपियों पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत कार्यवाही कर 10 प्रकरण कायम किये जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 195100/- - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 29 March 2024

आबकारी उडनदस्ता टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी 91 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब एवं 900 किलोग्राम महुआ लहान जप्त अवैध शराब परिवहन करते हुए एक मोटर साइकिल जप्त क आरोपियों पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत कार्यवाही कर 10 प्रकरण कायम किये जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 195100/-



 आबकारी उडनदस्ता टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी

 91 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब एवं 900 किलोग्राम महुआ लहान जप्त

 अवैध शराब परिवहन करते हुए एक मोटर साइकिल जप्त क

 आरोपियों पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत कार्यवाही कर 10 प्रकरण कायम किये 

जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 195100/-

 

 नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना के लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में इटारसी  शहर में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं संधारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी तारतम्य में विगत 27 मार्च से आज दिनांक तक लगातार आबकारी उडनदस्ता टीम इटारसी द्वारा कर्यवाही की गई है। कार्यवाही में  91 लीटर देशी एवम कच्ची हाथ भट्टी मदिरा  900 किलोग्राम महुआ लहान  एवं एक दोपहिया वाहन जप्त किया गया है। माखन नगर रोड के चक्कर चौराहे पर नाकाबंदी करने पर दो आरोपियों से परिवहन करते हुए कुल 38 पाव अंग्रेजी शराब जप्त किया गया एवं मदिरा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त कर कब्जा आबकारी विभाग ने लिया  है। 

दोनों आरोपियों में नितेश मंडल पिता अनु चंद्रोल तथा विपिन अहिरवार के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 -1 क के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। जप्त मदिरा एवं मोटर साइकिल की कुल कीमत ₹70000 आकी गई है। मदिरा एवं वाहन कब्जे आबकारी लेकर आरोपियो पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1 (क) के तहत कुल 11 प्रकरण कायम किया गये। जप्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत ₹ कुल 195100/-है आबकारी टीम में उपनिरिक्षक के के पड़रिया ,नीलेश पवार, वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, आबकारी आरक्षक मदन रघुवंशी, धर्मेंद्र बारंगे, राजेश गौर एव दुर्गेश पठारिया शामिल रहे। आबकारी दल द्वारा मुखबीरो को सक्रिय कर इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here