प्रधानमंत्री की मंशा को बैंक प्रबंधक ने लगाया पलीता, स्वीकृत लोन पर सब्सिडी की राशि न देने पर महिला ने प्रबंधक पर लगाया आरोप महिला रेडीमेड कपड़ों का कर रहीं व्यवसाय - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 29 March 2024

प्रधानमंत्री की मंशा को बैंक प्रबंधक ने लगाया पलीता, स्वीकृत लोन पर सब्सिडी की राशि न देने पर महिला ने प्रबंधक पर लगाया आरोप महिला रेडीमेड कपड़ों का कर रहीं व्यवसाय


 

प्रधानमंत्री की मंशा को बैंक प्रबंधक ने लगाया पलीता, स्वीकृत लोन पर सब्सिडी की राशि न देने पर महिला ने प्रबंधक पर लगाया आरोप

महिला रेडीमेड कपड़ों का कर रहीं व्यवसाय

नर्मदापुरम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेक मंशा है कि देश का शिक्षित बेरोजगार नौकरी का लालच छोडक़र खुद का स्वरोजगार स्थापित करें और काम धंधा अच्छा चलने पर दूसरों को भी रोजगार प्रदान करें। इसी मंशा को लेकर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत व्यवसाय करने के लिए बेरोजगारों को लोन दिया जाता है और स्वीकृत लोन पर सब्सिडी भी दी जाती है। 

उल्लेखनीय है कि शहर की एक महिला ने इस योजना के तहत रेडीमेड कपड़ों का व्यवसाय करने के लिए आवेदन दिया था । उसका लोन मंजूर हो गया , उसने दुकान में माल भी भर लिया और स्वीकृत लोन की राशि उन लोगों के खाते में डाल दी गई। जिससे महिला ने सामान खरीदा था। 5 लाख रुपए के लोन पर योजना के अनुसार  सब्सिडी मिलना थी । लेकिन उक्त राशि के लिए महिला जब बैंक पहुंचीं तो शाखा प्रबंधक ने महिला को सब्सिडी की राशि देने के बदले पहले तो अपने घर आने के लिए कहा और महिला जब शाखा प्रबंधक के यहां नहीं गई तो उससे बार-बार बैंक के चक्कर लगवाए गए और आखिर में सब्सिडी की राशि जारी करने के बदले में उससे पैसे लेन देन की बात कहीं जिला मुख्यालय पर जनचर्चा का विषय बनी हुई है। 

महिला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रोजगार अभी शुरू ही हुआ है, काम धंधा ठीक से चालू भी नहीं हो पाया था की शाखा प्रबंधक ने दुर्भावना के चलते महिला का प्रकरण रिजेक्ट कर दिया। परेशान महिला ने लोन के लिए दोबारा आवेदन किया जिस पर  विभाग ने उसका प्रकरण स्वीकृत कर लिया लेकिन पहले से स्वीकृत लोन में से एक बड़ी राशि उन लोगों के खाते में जा चुकी थी जिसे महिला ने रेडीमेड का काम शुरू करने के लिए कपड़े और अन्य सामग्री क्रय की थी । इस संबंध मे बैंक प्रबंधक प्रवीण गजभिए ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे द्वारा किसी भी प्रकार से उक्त महिला के साथ कोई अभ्रद व्यवहार नहीं किया है । लोन का कार्य बैंक के वरिष्ट अधिकारियों और बैंक के नियमों के अनुसार ही काम किया जाता है । दस्तावेज और अन्य संपूर्ण कागजात पूर्ण होने के बाद ही कार्यवाही की जाती है। उक्त महिला द्वारा जो शिकायत की गई है वह निराधार एवं झूठी है । बैंक के नियम अनुसार ही कार्यवाही की जाती है।

दोबारा लोन होने से अवधि बढ़ गई और ब्याज भी चुकाना पड़ रहा है

पूरे मामले में खास बात है कि पूर्व के स्वीकृत लोन में से बड़ी राशि संबंधियों के खाते में राशि जाने के कारण महिला के लोन की अवधि बढ़ गई और उसे बीच की अवधि का ब्याज भी चुकाना पड़ रहा है । सब्सिडी के लिए महिला पुन: शाखा प्रबंधक के पास पहुंची तो पहले तो शाखा प्रबंधक ने उन्हें कई दिनों तक बहाने बाजी कर चक्कर लगवाए और बाद में सब्सिडी की राशि जारी करने के बदले में लेन देन की बात कहीं । महिला ने इस मामले की शिकायत बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों से की है।

डिप्टी जनरल हेड से की शिकायत

वार्ड 20 रसूलिया हनुमान नगर निवासी समीक्षा गौर पति स्व. नर्मदा प्रसाद गौर ने नीलबचंद्र डिप्टी जोन बैंक ऑफ़ बड़ोदा को इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा रसूलिया के बैंक शाखा प्रबंधक प्रवीण गजभिए ने ग्राहकों के साथ र्दुव्यवहार किया, पद का दुरुपयोग किया। समीक्षा ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत उन्होंने 5 लाख का लोन बैंक ने स्वीकृत किया था। इस दौरान 235000 थापक ब्रदर्स , 65000 साहू क्लॉथ इसके बाद फिर 75000 साहू ब्रदर्स को दिए। इस केस में सब्सिडी की राशि मिलना थी लेकिन वह नहीं दी गई। शाखा प्रबंधक ने अनसुना कर दिया, मुझे दुकान पर धमकाया गया। 15 दिन बाद मेरा प्रकरण रिजेक्ट कर दिया। मैंने 1 मार्च को नया केस लगाया 5 मार्च को मेरी सब्सिडी क्लेम की गई। अधिक ब्याज और ऋण वसूली चुकाने की अवधि बढ़ाने से मुझे आर्थिक और मानसिक नुकसान हुआ है। 

इनका कहना

बैंक प्रबंधक ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया इसकी जांच की जाए। मैंने इसकी शिकायत कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी ,थाना प्रभारी को भी पत्र भेजा है और जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मुझे अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है ।

समीक्षा गौर रसूलिया

सब्सिडी का काम हो चुका है। रिवाइज हो गया है। पोर्टल पर दिखा दिया है। जिला उद्योग केंद्र से सब्सिडी का पैसा आ गया है। गवर्नमेंट पैसा है थोड़ा एक-दो दिन लगेगा। बाकी उनका पैसा आ चुका है, उन्हें जल्दी ही पैसा मिल जाएगा। महिला द्वारा जो शिकायत की गई है वह झूठी एवं निराधार है ।


प्रवीण गजभिएबैंक प्रबंधक

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here