नर्मदांचल के पत्रकारों ने पत्रकार भवन में मनाई राष्ट्रकवि भवानी प्रसाद मिश्र की जयंती
नर्मदापुरम। नर्मदांचल पत्रकार संघ के द्वारा पत्रकार प्रशांत दुबे पत्रकार भवन में गांधीवादी चेतना के प्रवर्तक स्वतंत्रता संग्राम अमर सेनानी राष्ट्रकवि भवानी प्रसाद मिश्र की 111 वी जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष आशीष दीक्षित ने कहा कि भवानी दादा की काव्य रचनाओं का व्यापक संसार रहा है। उन्होंने सुबह दोपहर और शाम को रचनाएं लिखी जिसे उन्होंने त्रिकाल संध्या नाम दिया। इस महाकाव्य की रचना उन्होंने कठिन समय के दौर में की है।
वरिष्ठ पत्रकार बलराम शर्मा ने कहा कि भवानी दादा ने पत्रकारिता, साहित्य के साथ ही आजादी की लड़ाई में विशेष योगदान दिया है। उन्होंने प्रकृति दर्शन को काव्य में समाहित करते हुए पर्यावरण का संदेश भी दिया है।संघ के उपाध्यक्ष किशोर करैया केप्टिन ने कहा कि पं भवानी प्रसाद मिश्र ने पत्रकारिता, स्वतंत्रता के आंदोलन व देश हित में उत्कृष्ट साहित्य का सृजन कर देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। तभी तो उन्हें देश की सरकार ने साहित्य अकादमी पुरूस्कार से नवाजा था।
पत्रकार विजय कुंभारे ने कहा कि भवानी दादा ने सरल भाषा में काव्य रचना लिखकर कवियों को नई दिशा दी है। पत्रकार श्याम राय ने कहा कि राष्ट्रकवि भवानी प्रसाद मिश्र ने साहित्य के क्षेत्र में नर्मदांचल का नाम ही नहीं देश का नाम रौशन किया है। आज हम उनकी जयंती मनाते हुए उन्हें याद कर रहे हैं यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। संचालन कर रही पत्रकार हिना अली ने कहा कि कविवर भवानी दादा ऐसा नाम है उनके बारे में बताना सूर्य को दिया बताने जैसा है। उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। हम उनकी जयंती और पुण्यतिथि को मनाते हैं।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार मनोज सोनी, अष्फाक खान ने श्री मिश्र के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम और पत्रकारिता सहित साहित्य में दिए गए योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में अनेक पत्रकार शामिल रहे। संचालन हिना अली ने तथा आभार विजय कुंभारे ने व्यक्त किया।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:
Post a Comment