माताएं अपनी संतानों को त्योहारों से जुड़े पौराणिक महत्व भी बताएं गृहिणीयां घरेलू कार्य से मुक्त होकर राष्ट्र निर्माण में मुख्य धारा से जुड़कर अपने जीवन को सफल बनाएं - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 29 March 2024

माताएं अपनी संतानों को त्योहारों से जुड़े पौराणिक महत्व भी बताएं गृहिणीयां घरेलू कार्य से मुक्त होकर राष्ट्र निर्माण में मुख्य धारा से जुड़कर अपने जीवन को सफल बनाएं


 


माताएं अपनी संतानों को त्योहारों से जुड़े पौराणिक महत्व भी बताएं

गृहिणीयां घरेलू कार्य से मुक्त होकर राष्ट्र निर्माण में मुख्य धारा से जुड़कर अपने जीवन को सफल बनाएं 

नर्मदा पुरम। मातृशक्ति जागरण मंच ग्रहणी आयाम द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।  जिसमें समरसता का संदेश देते हुए सहभोज का भी आयोजन किया गया प्रकृति के दिए हुए विभिन्न खूबसूरत रंगों से बहनों ने एक दूसरे को होली की बधाई दी गुलाल और फूलों से होली खेली गई। भगवान श्री कृष्ण राधा को याद करते हुए उन के स्वरूप में बच्चों को तैयार किया और कार्यक्रम ग्रीन सिटी गार्डन रसूलिया में आयोजित किया गया। ग्रहणी आयाम प्रमुख श्रीमती सरिता ठाकुर ने बताया कार्यक्रम में प्रांत प्रमुख सत्य कीर्ति राने, विभाग सहसंयोजिका  मातृशक्ति जागरण मंच आरती शर्मा किशोरी आयाम प्रमुख दुर्गा भदोरिया तरुणी विभाग से प्रमुख श्रीमती  अमर ज्योति भदोरिया सहित समस्त मातृशक्ति एकत्र हुई  

किशोरी आयाम द्वारा सिद्धेश्वर मंदिर गिननी कंपाउंड में भी महिलाओं में होली उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया, इसी तरह बाबई रोड पर तरुणी आयाम द्वारा होली उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान परंपरागत भगवान श्री कृष्ण राधा का पूजन कर मुख्य अतिथियों द्वारा होली के महत्व से बहनों को अवगत कराया इस अवसर पर सत्य कीर्ति राणे ने कहा कि मातृशक्ति गृहकार्य से निवृत्त होकर अन्यत्र समय ना गवाए वरण मातृशक्ति जागरण मंच से जुड़कर राष्ट्र की मुख्य धारा में सेवाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं वहीं आरती शर्मा ने कहा कि होली खेलने का मतलब केवल रंग गुलाल अबीर से धूम मचाना नहीं है।

 वरन हमारी अगली पीढ़ी को हमारी इन परंपराओं से जोड़कर धार्मिक पारंपरिक पौराणिक महत्व से भी  अवगत कराना आवश्यक है ऐसे त्योहारों के अवसर पर माताएं बहने दादी नानी होली से जुड़ी हुई कथाएं अवश्य सुनाएं कार्यक्रम का संचालन स्मिता तोमर ने किया गीत शैलजा मालवीय ने संगठन मंत्र श्रीमती भुवनेश्वरी तिवारी और विसर्जन मंत्र श्रीमती ज्योति राजपूत नगर संयोजिका मातृशक्ति जागरण मंच ने लिया सभी पदाधिकारियों ने बधाइयाँ दी। इस अवसर पर भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here