नर्मदापुरम आबकारी उडनदस्ता टीम द्वारा मोटरसाइकिल से परिवहन कर लाई जा रही
20 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जप्त की
आरोपियों को गिरफ़्तार कर मध्यप्रदेश प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई
02 प्रकरण कायम जप्त शराब एवं वाहन की अनुमानित कीमत 94000/-
नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना के आगामी लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष में निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में नर्मदापुरम शहर में अवैध शराब की बिक्री,परिवहन एवं संधारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में आबकारी उडनदस्ता टीम नर्मदापुरम द्वारा मुखबिरो को सक्रिय कर बांद्राभान रोड से परिवहन कर लाई जा रही 20 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं एक दोपहिया वाहन के साथ आरोपी को पकड़ा गया
वाहन की तलाशी लेने पर 20 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त की गई | मदिरा एवं वाहन कब्जे आबकारी लेकर आरोपी राजू पासी उम्र 55 वर्ष एवं मुन्नालाल बौरासी 63 वर्ष निवासी मालाखेड़ी पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1 (क) के तहत 2 प्रकरण कायम किया गया जप्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत ₹94000 है आबकारी टीम में उपनिरिक्षक के के पड़रिया आबकारी मुख्य आरक्षक रामदत्त शर्मा एवम आरक्षक विकास लोखंडे शामिल रहे | आबकारी दल द्वारा मुखबिरों को सक्रिय कर इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी |
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:
Post a Comment