315 बोर देशी कट्टा व 2 ज़िंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 31 March 2024

315 बोर देशी कट्टा व 2 ज़िंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार


 

315 बोर देशी कट्टा व 2 ज़िंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

नर्मदा पुरम। लोकसभा चुनाव को निर्विघ्न संपन्न करने व चुनाव आचार संहिता का अक्षरशः पालन कराने हेतु पुलिस अधीक्षक डा० गुरुकरण सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आसुतोष मिश्रा के निर्देश पर अनुविभागीय‌ अधिकारी (पुलिस) इटारसी महेन्द्र सिंह चौहान द्वारा थाना प्रभारी इटारसी गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अपराध की रोकथाम व बदमाशों की धरपकड़ हेतु लगाया गया।

रविवार को थाने पर विश्वस्त मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी इटारसी द्वारा एक टीम का गठन कर तत्काल कार्यवाही करते हुए पोटर खोली बजरंग पूरा इटारसी क्षेत्र में आरोपी अवैध रूप से एक लोहे का देशी कट्टा दाहिने हाथ में लहराते हुए पकड़कर उसके कब्जे से 315 बोर का एक देशी कट्टा तथा 315 बोर के 2 नम जिदा कारतूस कीमती करीब 20,000 रुपये के मौके पर ही जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसके विरुद्ध थाना इटारसी में धारा 25. 27 आयुध अधिनियम का अपराध पंजीवद्ध किया है।

उल्लेखनीय है कि आगामी लोकसभा चुनाव के निर्विश्व संपन्न कराने हेतु आदर्श आचार संहिता के पालन में इटारसी पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है! तथा इस प्रकार की कार्यवाही भविष्य में भी लगातार जारी रखी जाएगी।

आरोपी सोजू पिता दीवान सिंह राजपूत उम्र 25 वर्ष निवासी पोटरखोली इटारसी: जप्त हथियार- 315 वोर के एक देशी कट्टा 2 जिंदा कारतूस कीमती करीब 20,000- रुपये इन की रही महत्त्वपूर्ण भूमिका निरी० गौरव सिंह बुंदेला, उनि विशाल नागवे, राउजि० संजय रघुवंशी, प्र० प्रा२० प्रदीप गौधरी, शेख अवसर, आर० हरीश डिगरसे, राजेश पवार, आर जयप्रकाश पाते, की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही!

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here