लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध कार्यवाही - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 31 March 2024

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध कार्यवाही


 

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध कार्यवाही


नर्मदा पुरम। लोकसभा चुनावों को दृष्टीगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), पिपरिया मोहित कुमार यादव द्वारा थाना प्रभारी स्टेशन रोड़ पिपरिया निरीक्षक विजय सनस के नेतृत्व में थाना स्टेशन रोड़ पिपरिया की एक टीम गठित कर अवैध हथियारों की धरपकड़ एवं उसके उपयोग पर रोकथाम हेतु लगाया गया था।

उक्त टीम द्वारा 30-31माच की दरमियानी रात्रि में मुखविर सूचना पर लोहिया वार्ड पिपरिया थाना पिपरिया के लिस्टेड गुंडे सुरजीत पिता धनेश कुचबंदिया उम्र 27 वर्ष निवासी लोहिया वार्ड पिपरिया को उसके दो साथीयों नवल पिता राजेन्द्र कुचबंदिया उम्र 20 वर्ष निवासी पटेल कालोनी, लोहिया वार्ड व बृजगोपाल पिता मुकेश कुचबंदिया निवासी जय प्रकाश वार्ड पिपरिया को 1- देशी कट्टे एवं 02 - लोहे के चाकू के के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त तीनों आरोपीगण के विरुद्ध थाना स्टेशन रोड़ पिपरिया पर अपराध क्रमांक 1-128/2024 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट, 2 अपराध क्रमाकं 129/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट, 3- अपराध क्रमांक 130/ 2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये।

गिरफ्तार आरोपी -

सुरजीत पिता धनेश कुचबंदिया उम्र 27 वर्ष निवासी लोहिया वार्ड पिपरिया, नवल पिता राजेन्द्र कुचबंदिया उम्र 20 वर्ष निवासी पटेल कालोनी, लोहिया वार्ड 3- बृजगोपाल पिता मुकेश कुचबंदिया उम्र 27 वर्ष निवासी जय प्रकाश वार्ड पिपरिया

जप्त संपति-

एक देशी कट्टा 12 बोर का मय 02 कारतूस के कीमती करीब 30,000/- रुपये (सुरजीत कुचबंदिया से), एक चाकू लोहे का कीमती करीब 400/-रुपये (नवल कुचबंदिया से),एक चाकू लोहे का कीमती करीब 500 /- रुपये (वृजगोपाल कुचबंदिया से),

इस मामले में मोहित कुमार यादव SDOP पिपरिया के निर्देशन में निरीक्षक विजय सनस, उनि शरद बरड़े, उनि जी.एस. ठाकुर, सउनि महेन्द्र ओनकर, प्रआर, राजकुमार धाकड़, प्रआर, नंदकिशोर अहिरवार, प्रआर. हरिओम रजक, प्रआ. देवेन्द्र मांझी, आर नरेश मलिक, आर. प्रदीप यादव, आर.प्रभाकर चौधरी, आर.धनेन्द्र चौहान, आर.सनेह साहू, आर.प्रदीप सोनी, आर.राधेश्याम, आर. लोकेश शिल्पी आर. म.आर. ईशिका दुबे, म.आर. निधी तिनगुरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 



No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here