गांजा तस्कर गिरोह सदस्य गिरफ्तार 4 लाख 25 हजार रूपये कीमती 21 किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 26 March 2024

गांजा तस्कर गिरोह सदस्य गिरफ्तार 4 लाख 25 हजार रूपये कीमती 21 किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त


 


गांजा तस्कर गिरोह सदस्य गिरफ्तार

4 लाख 25 हजार रूपये कीमती 21 किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त


 नर्मदा पुरम। पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र (SPS) तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) इटारसी महेन्द्र सिंह चौहान (SPS) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पथरौटा उप निरीक्षक संजीव पंवार एवं आरपीएफ निरीक्षक अनुराधा मिश्रा, निरीक्षक संजीव कुमार बाजपेयी के कुशल नेतृत्व में संयुक्त कार्यवाही जिला पुलिस बल नर्मदापुरम् एवं आरपीएफ बल के साथ अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त करने में सफलता प्राप्त की हैं।

25 मार्च को थाना पथरौटा में मुखबिर व्दारा प्राप्त सूचना हुई कि रेल्वे माइक्रो ऑफिस के पास दुर्गा मंदिर तिराहा के आगे पुरानी खण्डर ऑफिसर कालोनी में मकान नं. RB 439 में एक व्यक्ति दुबला पतला सा जिसने चेक्स की शर्ट तथा काले कलर की जीन्स पहने हुये जिसके पास एक नीले रगं के बैग तथा एक कत्थई रंग के बैग में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) हैं मकान में पीछे की तरफ बहुत देर करीब 02 घण्टे से छिपकर बैठा हुआ हैं उक्त प्राप्त सूचना पर थाना पथरौटा पुलिस एवं आरपीएफ थाना इटारसी के स्टाफ के साथ अविलंब एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी अरूण पारे पिता दुलीचंद पारे उम्र 45 साल निवासी बाबू खां का मकान बाजपेयी नगर भोपाल के कब्जे से एक कत्थई रंग के बैग में रखा अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसका वजन 09 किलो 40 ग्राम तथा दूसरे नीले रंग के बैग में रखे हुये 06 पैकेट में रखा अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसका वजन 12 किलो 210 ग्राम कुल अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 21 किलो 250 ग्राम कीमती 4,25,000/- रूपये की जप्त कर एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के विरूद्ध थाना पथरौटा में अपराध क्रमांक 67/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया गिरफ्तार शुदा आरोपी अरूण पारे को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा हैं।

महत्वपूर्ण भूमिकाः- निरीक्षक संजीव कुमार बाजपायी RPF थाना यार्ड इटारसी, निरीक्षक अनुराधा मिश्रा RPF थाना इटारसी, उप निरीक्षक संजीव पंवार थाना प्रभारी पथरौटा, सउनि दुर्गेश मालवीया थाना पथरौटा, प्र.आर. प्रकाश परते थाना पथरौटा, प्रआर. सत्यवीर सिंह RPF थाना इटारसी, प्रआर. नरेन्द्र पवार RPF थाना इटारसी, आर, डेविड दीन RPF थाना इटारसी, आर.धीरज राठौर थाना पथरौटा, आर. अशोक बारिबे RPF थाना इटारसी, आर. टीटू मर्सकोले थाना पथरौटा, आर. हरप्रताप सिंह RPF थाना इटारसी, प्रआर. संदीप सोनी RPF थाना इटारसी, आर. सियाराम टेकाम, प्र.आर. चालक कन्हैयालाल गौर की विशेष सराहनीय भूमिका रही हैं।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्र...

Post Top Ad

Responsive Ads Here