चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर 52 किलो 529 ग्राम गांजा के साथ 2अंतराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 26 March 2024

चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर 52 किलो 529 ग्राम गांजा के साथ 2अंतराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार



चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर  

52 किलो 529 ग्राम गांजा के साथ 2अंतराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

नर्मदा पुरम। आगामी लोकसभा चुनाव को निर्विघ्न संपन्न कराने व् चुनाव आचार संहिता का अक्षरशः पालन कराने हेतु पुलिस अधीक्षक डा गुस्करण सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) इटारसी महेन्द्र सिंह चौहान द्वारा थाना प्रभारी इटारसी गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ व् रोकथाम हेतु लगाया गया था!

 25 मार्च को थाने पर विश्वस्त मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी इटारसी द्वारा तत्काल एक टीम का गठन कर, कार्यवाही करते हुए RPF स्टाफ इटारसी की मदद से रेल्वे ट्रैक के पास गरीबी लाइन इटारसी क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घुमते हुए उड़ीसा की एक महिला जो अपने हाथ में एक ट्राली बेग लिए हुई थी एवं एक पुरुष जो अपने हाथ में एक ट्राली बेग तथा पीठ पर एक पिडू बेग लिए हुए खडा था. को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा जिनके कब्जे से कुल 52 किलो 529 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीब 8 लाख 20 का जप्त कर दोनों तस्कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है! जिनके विरुद्ध थाना इटारसी में धारा 8/20 NDPS ACT का अपराध पंजीबद्ध किया है!

उल्लेखनीय है कि आगामी लोकसभा चुनाव के निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु आदर्श आचार संहिता के पालन में इटारसी पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। तथा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रखी जावेगी! नाम आरोपीगण-

1 सुदने पिता गणेश कालसे उम्र 29 वर्ष नि० कांटामाल उड़ीसा,

2 सैलासुता पिता साना भोई 36 वर्ष निवासी कांटामाल उड़ीसा, महत्वपूर्ण भूमिका निरी० गौरव सिंह बुंदेला, निरि० संजीव वाजपेयी (RPF),निरि० अनुराधा मिश्रा (RPF), उनि विशाल नागते, उनि ओपी गुर्जर (RPF), थाना इटारसी के सउनि० संजय रघुवंशी, प्र०आर०पुष्पेंद्र सिंह भदोरिया, प्रदीप चौधरी, अनिता चौहान, शेख अबरार, नर्मदाप्रसाद, आर० जयप्रकाश पाठे, हरीश डिगरसे, राजेश पवार, वेतना, पूनम राजपूत, गुलशन सोनी एवं RPF इटारसी के सोबरन सिंह, डेविड दीन, अशोक बारीवे, हरप्रताप सिंह, संदीप सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही!

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा प्रति रविवा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here