द चैम्प्स फन स्कूल में मनाया रंगों का त्योहार होली - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 23 March 2024

द चैम्प्स फन स्कूल में मनाया रंगों का त्योहार होली



 

द चैम्प्स फन स्कूल में मनाया रंगों का त्योहार होली

नर्मदा पुरम। ईशान परिसर स्थित द चैम्प्स फन स्कूल में रंगो का त्योहार होली बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया नन्हे मुन्ने बच्चों ने प्राचार्य डॉ आशीष चटर्जी और अपनी शिक्षिकाओं के साथ बड़े ही उल्लास के साथ रंग खेला। बच्चों ने अपने मित्रों के साथ भी जमकर होली खेली। सबने होली के गीतों पर मनमोहक नृत्य किया।

 सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ आशीष चटर्जी ने बच्चों को होली का महत्व बताया। उन्होंने बच्चों के साथ प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होली खेली। परीक्षा समाप्ति के पश्चात होली खेलने को लेकर बच्चों में अलग ही ऊर्जा का संचार देखने को मिला। शाला में भारतीय संस्कृति और त्योहारों से बच्चों को जोड़ने के लिए सदैव विशेष प्रयास होते हैं। होली हमारे देश का महत्वपूर्ण त्यौहार है जो पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। शाला में प्रतिवर्ष होली मनाई जाती है। इस अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम प्रभारी शिक्षिका श्रीमति नेहा राठौर थी। 

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:

Post a Comment

नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्र...

Post Top Ad

Responsive Ads Here