आबकारी उडनदस्ता टीम द्वारा लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर पिपरिया एवं माखननगर में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही
कुल 80 लीटर हाथभट्टी शराब एवं 1650 किलोग्राम महुआ लहान जप्त
आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत कार्यवाही
जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 179000/-*
नर्मदा पुरम। मंगलवार को कलेक्टर नर्मदा पुरम सुश्री सोनिया मीना के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमान अरविंद सागर के मार्गदर्शन में जिला नर्मदा पुरम में अवैध परिवहन ,विक्रय ,संग्रहण निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना माखन नगर एवं पिपरिया क्षेत्र में आबकारी उडनदस्ता टीम के द्वारा सघन तलाशी एवं दबिश की कार्रवाई की गई।
जिसमें गनेरा नाले के किनारे एवं पिपरिया मे अम्बेडकर वार्ड एवं लोहिया वार्ड में चल रही हाथ भट्टी महुआ के ठिकानों को नष्ट किया गया एवं लगभग शराब बनाने योग्य कुल 1650 किलोग्राम लावारिस अवैध महुआ लहान को फैलाकर मदिरा बनाने की अयोग्य किया गया। इसके साथ ही लावारिस अवस्था में लगभग कुल 80 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त कर आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 के अंतर्गत 06 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसके साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी सघन अभियान चलाकर तलाशी की कार्रवाई की गई । उक्त कार्यवाही में जप्त महुआ लाहन एवं शराब की कीमत 1 लाख 72 हजार आंकी गई है। आज की इस कार्रवाई में आबकारी उडनदस्ता टीम में आज की कार्यवाही मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी अशोक माहौरे,आबकारी उपनिरीक्षक सुयश फौजदार वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, आबकारी आरक्षक मदन सिंह रघुवंशी ,नर्मदा प्रसाद मेहरा आरक्षक कैलाश अखंडे नगर सैनिक भैयालाल पटेल एवं महिला आबकारी आरक्षक भावना यादव का विशेष योगदान था।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
जिला आबकारी अधिकारी श्री अरविंद सागर द्वारा बताया गया कि पूरे नर्मदा पुरम जिले में आबकारी टीम द्वारा मुखबिरों से लगातार सूचनाएं प्राप्त कार्यवाहियां की जा रहीं हैं एवं आगामी दिवसों में भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेंगी।


No comments:
Post a Comment