मोरछली चौक पर पानी की सप्लाई बंद होने से वार्ड वासी हो रहे परेशान
वार्ड के नागरिकों ने शीघ्र ही इस समस्या से निजात दिलाने की मांग नगर पालिका प्रशासन से की
नर्मदापुरम। गर्मी के शुरू आती दौर में शहर के विभिन्न वार्डों के रहवासी पानी को लेकर हैरान परेशान हो रहे हैं। नगर पालिका इस और ध्यान नहीं दे रही है वहीं दूसरी तरफ अधिकारी भी लोगों की समस्या को सुनते तक नहीं है। ऐसा ही एक मामला मोरछली चौक पर पानी की सप्लाई बंद होने का आया है। यहां के वार्डवासी पानी के लिए तरस रहे हैं। नल को चालू करने लेकर नगर पालिका ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। नाले में पानी ना जाए इस कारण पानी की सप्लाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। अक्सर सुबह से शाम तक लोग परेशान हो रहे हैं। कोई अधिकारी इस और ध्यान नहीं दे रहा है और ना पार्षद सुन रहे हैं। नाला खुदा होने से पानी की सप्लाई बंद है जिससे लोग यहां वहां पानी के लिए भटक रहे हैं। यह कोरीघाट का नाला है जिसकी वजह से यह दो नंबर , एक नंबर और छह नंबर वार्ड में पानी सप्लाई नहीं हो रही है। सुबह से लेकर शाम तक हो जाती है लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है और आम जनता हैरान परेशान हो रही है। वार्ड के नागरिकों ने शीघ्र ही इस समस्या से निजात दिलाने की मांग नगर पालिका प्रशासन से की है।


No comments:
Post a Comment