जिला अधिवक्ता संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह और नर्मदांचल के गौरव न्यायाधीशों का किया सम्मान इस दौरान मुख्य अतिथि विशाल धगट न्यायामूर्ति हाईकोर्ट जबलपुर ने आयोजन की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बार और बैंच का समन्वय बनता है। - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 16 March 2024

जिला अधिवक्ता संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह और नर्मदांचल के गौरव न्यायाधीशों का किया सम्मान इस दौरान मुख्य अतिथि विशाल धगट न्यायामूर्ति हाईकोर्ट जबलपुर ने आयोजन की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बार और बैंच का समन्वय बनता है।




 जिला अधिवक्ता संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह और नर्मदांचल के गौरव न्यायाधीशों का किया सम्मान   

 इस दौरान मुख्य अतिथि विशाल धगट न्यायामूर्ति हाईकोर्ट जबलपुर ने आयोजन की प्रशंसा की 

 उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बार और बैंच का समन्वय बनता है।


नर्मदापुरम। जिला अधिवक्ता संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह और नर्मदांचल के गौरव जो विभिन्न शहरों में न्यायाधीश रहकर अपनी सेवा देकर नगर को गौरवांवित कर रहे न्यायाधीशों का सम्मान शनिवार को किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि विशाल धगट न्यायामूर्ति हाईकोर्ट जबलपुर ने आयोजन की प्रशंसा की ओर कहा कि इस तरह के आयोजन से बार और बैंच का समन्वय बनता है। यहां की मांगों को मैं एक गार्जिन की तरह उचित जगह पर रख उनका निराकरण कराने का प्रयास करूंगा। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने अधिवक्ता संघ की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। 

कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष दीपक जैन ने स्वागत भाषण का वाचन किया। मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विशेष न्यायाधीश हितेन्द्र कुमार मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता एसएस ठाकुर, उमेश पालीवाल, व्हीके चौहान, जेके तिवारी, केके जराठे, व्हीके दीवान, एसएस पटेल, राकेश फौजदार, कपिल फौजदार, समाज सेवी भवानी शंकर शर्मा, भगवती चौरे, गिरिजाशंकर शर्मा के अलावा संघ सचिव मनोज जराठे, उपाध्यक्ष मनोज यादव, सहसचिव क्षमा चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, ग्रंथपाल पीडी चौरे कार्यकारणी सदस्य, सीके कुरापा, सौरभ तिवारी, प्रकाश कुशवाह, अभिषेक दीक्षित, दीपक सोन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की पूजन से हुआ। 

कार्यक्रम का संचालन विश्वेश्वर तिवारी ने किया और आभार संघ सचिव मनोज जराठे ने माना। कार्यक्रम में रामराज सिंह ठाकुर, जीआर सराठे, अजय तिवारी, दिनेश दुबे, अजय दुबे, बृजेश शर्मा, सुश्री विजया कदम, सफलता तिवारी, कुसुम तोमर, सचिन चौहान, रोहन जैन, योगेश पटेल, मनीष शर्मा, अनुराग दीक्षित,अनुराग दुबे, धर्मेन्द्र यादव, राजेश मालवीय, विक्रम परते आदि मौजूद रहे।

इन्होंने ली शपथ

  शपथ ग्रहण समारोह में दीपक जैन "अध्यक्ष" मनोज जराठे "सचिव", मनोज यादव "उपाध्यक्ष", क्षमा चौहान  "सहसचिव", राकेश शर्मा "कोषाध्यक्ष", पीडी चौरे "ग्रंथपाल" व सीके कुरापा, सौरभ तिवारी,अभिषेक दीक्षित, प्रकाश कुशवाह और दीपक सोन ने कार्यकारणी सदस्य की शपथ लीं

 इनका सम्मान हुआ

नर्मदापुरम का नाम गौरवांवित करने वाले न्यायाधीश गिरीश दीक्षित स्पेशल न्यायाधीश जबलपुर ,श्रीमती दिव्यागंना जोशी ,स्पेशल न्यायाधीश बैतूल, राजीव पालीवाल अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश महोवा उप्र, आदेश मालवीय द्वितीय अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश बैतूल, श्रीमती दीपिका मालवीय अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश बैतूल, नरेश मीणा षष्टम न्यायाधीश छतरपुर, श्रेया गख्खर जेएमएफसी राजगढ़, गौरी सक्सेना जेएमएफसी छतरपुर, वेदांत दीक्षित जेएमएफसी दतिया का सम्मान किया गया। इनके अलावा अधिवक्ता संघ को कुर्सियां प्रदान करने वाले समाज सेवी राकेश फौजदार, हरि शर्मा, लक्ष्मण बैस, कपिल फौजदार, सुलभ अग्रवाल, कौशल अग्रवाल और मुन्ना लाल जैन आदि का सम्मान सचिव मनोज जराठे ने किया। 

कार्यक्रम में चुनाव संपन्न कराने वाले चुनाव पर्यवेक्षक जफर इकबाल न्यायाधीश व सुशील गोयल वरिष्ठ अधिवक्ता, चुनाव अधिकारी सुरेन्द्र सिंह राजपूत ,सहायक चुनाव अधिकारी राजेश अग्रवाल, नीतेश गौर, अभिषेक शुक्ला, प्रशांत पालीवाल, संजेश राजपूत को भी सम्मानित किया। 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:

Post a Comment

संभाग आयुक्त ने तीन सहायक पशु चिकित्सको को सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने पर तत्काल प्रभाव से किया निलंबित संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को उक्त तीनों चिकित्सकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश

एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  संभाग आयुक्त ने तीन सहायक पशु चिकित्सको को सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने पर तत्काल प्रभाव से किया निलंबित...

Post Top Ad

Responsive Ads Here