जिला अधिवक्ता संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को
नर्मदापुरम। जिला अधिवक्ता संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च 2024 को आयोजित है। संघ सचिव मनोज जराठे ने बताया कि इसके अलावा नर्मदापुरम से बने न्यायाधीशों का भी सम्मान समारोह रखा गया है। इस अवसर पर विशाल धगट न्यायामूर्ति उच्च न्यायालय जबलपुर मुख्य अतिथि रहेंगे ।
इनके अलावा विशिष्ट अतिथि प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश रामकुमार चौबे, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, शिक्षा मंत्री रावउदय प्रताप सिंह, विधायक डा सीताशरण शर्मा , विधायक सोहागपुर ठाकुर विजयपाल सिंह, अपर आयुक्त आरपी सिंह जादोन, कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, एसपी डा गुरूकरण सिंह रहेंगे ।
यह लेंगे शपथ
दीपक जैन "अध्यक्ष" , मनोज जराठे "सचिव", मनोज यादव "उपाध्यक्ष", क्षमा चौहान "सहसचिव", राकेश शर्मा " कोषाध्यक्ष", पीडी चौरे "ग्रंथपाल" व सीके कुरापा, सौरभ तिवारी, अभिषेक दीक्षित, प्रकाश कुशवाह और दीपक सोन कार्यकारणी सदस्य की शपथ लेंगे ।
इनका होगा सम्मान
नर्मदापुरम से बने न्यायाधीश गिरीश दीक्षित स्पेशल न्यायाधीश जबलपुर श्रीमती दिव्यागंना जोशी स्पेशल न्यायाधीश बैतूल, राजीव पालीवाल अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश महोवा उप्र, आदेश मालवीय द्वितीय अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश बैतूल, श्रीमती दीपिका मालवीय अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश बैतूल, नरेश मीणा षष्टम न्यायाधीश छतरपुर, श्रेया गख्खर जेएमएफसी राजगढ़, गौरी सक्सेना जेएमएफसी छतरपुर, वेदांत दीक्षित जेएमएफसी दतिया का सम्मान किया जावेगा।
यह कार्यक्रम होंगे
16 मार्च 2024 शनिवार को कार्यक्रम न्यायालय परिसर में होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से होगा। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन कार्यक्रम होगा तत्पश्चात् स्वागत सम्मान व शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:
Post a Comment