चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर 2 गांजा तस्कर 7 किलो 278 ग्राम गांजा व एक मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 9 April 2024

चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर 2 गांजा तस्कर 7 किलो 278 ग्राम गांजा व एक मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार


 

चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर 2 गांजा तस्कर 7 किलो 278 ग्राम गांजा व एक मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार


इटारसी/ नर्मदा पुरम। आगामी लोकसभा चुनाव को निर्विघ्न संपन्न कराने व चुनाव आचार संहिता का अक्षरशः पालन कराने हेतु पुलिस अधीक्षक डा गुरकरन सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) इटारसी महेन्द्र सिंह चौहान द्वारा थाना प्रभारी इटारसी गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ व रोकथाम हेतु लगाया गया था।

 08 अप्रेल को थाने पर विश्वस्त मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि जुझारपुर केबिन से इटारसी में दो व्यक्ति गांजा खपाने की फिराक में काले रंग की मोटर साइकिस से आने वाले है! सूचना पर थाना प्रभारी इटारसी द्वारा तत्काल एक टीम का गठन कर, बाल बाबा से गोची तरोंदा मार्ग पर वैष्णवी कालोनी के सामने रोड पर नाकाबंदी कर मुखबिर के बताये हुलिये के काले रंग की मोटर साइकिल से दो व्यक्ति आते दिखे जिनको रोककर चेक करने पर उनके कब्जे से मोटर सा० चालक के बैग में रखा 4.134 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं मोटर सायकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति के बैग में रखा 3,144 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है! जप्त मादक पदार्थ 7 किलो 278 ग्राम कीमती करीब । लाख 20 हजार रु० का एवं एक मोटर साइकिल किमती । लाख रु० की कुल मसख्का 2 लाख 20 हजार रुपये का जप्त करने में सफलता हासिल की है! दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना इटारसी में धारा 8/20 NDPS ACT का अपराध पंजीबद्ध किया है!

उल्लेखनीय है कि आगामी लोकसभा चुनाव के निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु आदर्श आचार संहिता के पालन में इटारसी पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। तथा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रखी जावेगी!

नाम आरोपीगण-

। भपेन्द्र पिता विश्वनाथ आसरे उम्र 25 वर्ष नि० नाला मोहल्ला इटारसी।

2 शरद अर्धारवार पिता गयाप्रसाद उम्र 23 वर्ष वि० नाला मोहल्ला इटारसी।

जप्त मशरुका

। मादक पदार्थ गांजा- 7.278 किलोग्राम कीमती करीब । लाख 20 हजार रु० !

2 घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल कीमती करीब । लाख रु० महत्वपूर्ण भूमिका निरी० गौरव सिंह बुंदेला, उनि राहुल पटेल, सउनि संजय रघुवंशी, प्र०आर०प्रदीप चौधरी, नर्मदाप्रसाद, आर० हरीश डिगरसे, राजेश पवार, जयप्रकाश पाठे अभिषेक नरवरिया, मनीष पवार, रविन्द्र उड़के की महत्वपूर्ण भूमिका रही!

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here