समेरिटंस सनातन कैलेंडर का विमोचन सनातन माह और तिथियों पर है आधारित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 16 April 2024

समेरिटंस सनातन कैलेंडर का विमोचन सनातन माह और तिथियों पर है आधारित


 

समेरिटंस सनातन कैलेंडर का विमोचन

सनातन माह और तिथियों पर है आधारित


नर्मदापुरम। जिले की ख्याति लब्ध शिक्षण समूह समेरिटंस ने एक बार फिर अपनी संस्कृति और सनातन के प्रति निष्ठा को प्रमाणित किया है। समूह द्वारा मंगलवार को सनातन काल पत्रक (कैलेंडर) जारी किया।

 इस कैलेंडर का विमोचन धर्माचार्य डा गोपाल प्रसाद खड्डर, जगदीश मंदिर डोंगरवाड़ा के अर्चक  प्रसाद दास, संस्था के डायरेक्टर डा आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, एकेडमी प्रभारी विक्रांत खंपारिया ने किया। इस अवसर पर कैलेंडर के संपादक प्रमोद शर्मा ने इसके निर्माण और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। 

डा शर्मा ने कहा कि आज का दिन समेरिटंस के लिए ऐतिहासिक है। यह कार्य काफी कठिन था। इससे समाज में जागृति आएगी और लोग सनातन माह, पक्ष, तिथि, नक्षत्र, योग चौघड़िया, राहुकाल के बारे में जानेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षो में इसे और अधिक उपयोगी बनाया जायेगा। यह कैलेंडर सभी शिक्षकों, समिति सदस्यों और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा। 

कार्यक्रम को डा खड्डर और प्रसाद दास महाराज ने भी संबोधित किया। उन्होंने इस कार्य की सराहना की और कहा कि यह कार्य समाज में जागृति लाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इसके लिए संस्था की सकारात्मक सोच की मुक्त कंठ से सराहना की।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here