पिपरिया मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन सभा को संबोधित किया , कांग्रेस पर किये तीखे प्रहार प्रधानमंत्री ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई, कांग्रेस द्वारा पेश किए गए घोषणा पत्र को घातक बताया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 14 April 2024

पिपरिया मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन सभा को संबोधित किया , कांग्रेस पर किये तीखे प्रहार प्रधानमंत्री ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई, कांग्रेस द्वारा पेश किए गए घोषणा पत्र को घातक बताया




पिपरिया मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन सभा को संबोधित किया , कांग्रेस पर किये तीखे प्रहार 

 प्रधानमंत्री ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई, कांग्रेस द्वारा पेश किए गए घोषणा पत्र को घातक बताया


नर्मदापुरम। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नर्मदापुरम जिले के पिपरिया मे जनसभा को संबोधित किया। उन्होने होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के समर्थन में सभा ली और कांग्रेस पर तीखे प्रहार कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
पचमढ़ी रोड़ बीजनबाडा में आयोजित सभा मे हजारों की संख्या में लोग पीएम मोदी को  सुनने पहुंचे थे। पिपरिया में आयोजित सभा का मुख्य उद्देश्य होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र सहित छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र पर प्रभावी असर डालना था। आयोजित सभा में पीएम श्री मोदी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मप्र ने पूरे देश को चौंका दिया। जनता ने भाजपा को जी भर के आशीर्वाद दिया। होशंगाबाद से जो लहर उठी, वो पूरे देश में फैल गई थी।
 पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का शाही परिवार धमकी दे रहा है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो देश में आग लग जाएगी। यह जलन उनके दिल और दिमाग में ऐसे भरी पड़ी है कि वह उनको अंदर से जलाती जा रही है। पीएम मोदी ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी  कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने घोषणा की है कि एक झटके में देश की गरीबी हटा दूंगा। आखिर ये शाही जादूगर इतने वर्षों तक कहां छिपे थे। इनको एक झटके वाला मंत्र मिल गया है। ऐसे दावे करते हैं और हंसी के पात्र बन जाते हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर इतिहास से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने इतिहास को तोड़ा-मरोड़ा। सबके सामने गलत इतिहास रखा। कांग्रेस की मानें तो लोकतंत्र तब ठीक चल रहा था।लेकिन जैसे ही गरीब घर का बेटा प्रधानमंत्री बना, वे अफवाह फैलाने लगे कि मोदी आया है, संविधान और लोकतंत्र पर खतरा हो जाएगा। पीएम मोदी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि हमने 3 करोड़ घर बनाने का हमने संकल्प लिया है। दिव्यांगों को भी इसका लाभ मिलेगा। 5 साल तक पीएम किसान सम्मान निधि चालू रहेगी। गरीबों को मुफ्त राशन ऐसे ही मिलता रहेगा। ये भी मोदी की गारंटी है। हमने जो संकल्प लिया उसे हमेशा ही पूरा किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने सभा में इंडी गठबंधन को लीड कर रही कांग्रेस द्वारा पेश किए गए घोषणा पत्र को घातक बताया उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन तय नहीं कर पा रहा है कि क्या करना चाहते हैं।  
उन्होंने घोषणाएं की हैं और हमने संकल्प पत्र लाए हैं। हमने जो संकल्प लिए हैं वे हम जरूर पूरा करेंगे। पिपरिया में आयोजित सभा में पीएम मोदी का मंच पर मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बी डी शर्मा, मंत्री राव उदय प्रताप सिंह सहित तमाम बड़े नेताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी, राज्य सभा सांसद माया नारोलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, सिवनी मांलवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह सहित अन्य स्थानों से आए वरिष्ठ नेतागण मौजूद थे। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाओं को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

 

No comments:

Post a Comment

स्नान के साथ भगवान जगन्नाथ का जन्मोत्सव कल से , रथ यात्रा 27 को निकलेगी 5 जुलाई तक स्वयंवरम गार्डन में रहेंगे प्रभु

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ स्नान के साथ भगवान जगन्नाथ का जन्मोत्सव कल से , रथ यात्रा 27 को निकलेगी 5 जुलाई तक स्वयंवरम गार्डन में रहेंगे प्रभु...

Post Top Ad

Responsive Ads Here