द चैम्प्स फन स्कूल में समर कैंप का हुआ भव्य शुभारंभ सर्वप्रथम प्रार्थना, फिर डांस क्लास से कैंप की शुरुआत आर्ट एंड क्राफ्ट क्लास में बच्चों ने डोरेमोन और मिकी माउस जैसे क्राफ्ट का निर्माण किया कराटे क्लास में बच्चों को शारीरिक विकास के महत्व का ज्ञान दिया गया। उन्हें नए तकनीकों के साथ कराटे का अभ्यास करने का मौका मिला - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 1 May 2024

द चैम्प्स फन स्कूल में समर कैंप का हुआ भव्य शुभारंभ सर्वप्रथम प्रार्थना, फिर डांस क्लास से कैंप की शुरुआत आर्ट एंड क्राफ्ट क्लास में बच्चों ने डोरेमोन और मिकी माउस जैसे क्राफ्ट का निर्माण किया कराटे क्लास में बच्चों को शारीरिक विकास के महत्व का ज्ञान दिया गया। उन्हें नए तकनीकों के साथ कराटे का अभ्यास करने का मौका मिला





 द चैम्प्स फन स्कूल में समर कैंप का हुआ भव्य शुभारंभ 

सर्वप्रथम प्रार्थना, फिर डांस क्लास से कैंप की शुरुआत 

आर्ट एंड क्राफ्ट क्लास में बच्चों ने डोरेमोन और मिकी माउस जैसे क्राफ्ट का निर्माण किया

कराटे क्लास में बच्चों को शारीरिक विकास के महत्व का ज्ञान दिया गया। उन्हें नए तकनीकों के साथ कराटे का अभ्यास करने का मौका मिला


नर्मदा पुरम। ईशान परिसर स्थित द चैम्प्स फन स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ किया गया। प्रात: 8 बजे बच्चों ने नृत्य के साथ प्रवेश किया। बच्चे रंगीन कपड़ों में बहुत ही प्यारे लग रहे थे। सर्वप्रथम प्रार्थना के बाद फिर डांस क्लास से कैंप की शुरुआत हुई बच्चों को डांस करना बहुत अच्छा लगा जिसने इस कार्यक्रम की शुरुआत को और भी रोचक बना दिया। 

इसके बाद आयोजित कराटे क्लास में बच्चों को शारीरिक विकास के महत्व का ज्ञान दिया गया। उन्हें नए तकनीकों के साथ कराटे का अभ्यास करने का मौका मिला। बच्चों ने साथ मिलकर लंच किया, जिससे पहले प्रार्थना की गई और भगवान का आभार व्यक्त किया गया। इसके बाद, आर्ट एंड क्राफ्ट क्लास में बच्चों ने डोरेमोन और मिकी माउस जैसे क्राफ्ट का निर्माण किया। अलग-अलग ग्रुपों में बनाए गए चुनिन्दा कार्यक्रमों ने बच्चों को काफी मज़ा आया। अंत में, रोबोटिक्स क्लास में बच्चों को नई तकनीकों का परिचय दिया गया, जो उनकी रूचि को बढ़ाने में मदद करेगा। साथ ही, बच्चों को व्यक्तित्व विकास के महत्व का भी ज्ञान दिया गया। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार के बैच भी प्रदान किए गए।
 
यह कार्यक्रम श्रीमती  मोना चटर्जी  की अगुवाई में प्रारंभ हुआ प्राचार्य डॉ आशीष चटर्जी ने सभी बच्चों का बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाया और बच्चों को नई तकनीकियों  कराटे डांस पर्सनालिटी डेवलपमेंट का हमारे जीवन में क्या महत्व है इसकी इसके बारे में भी जानकारी दी। इस कैंप में अनेकों गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

नागद्वारी मेले की तैयारियां व्यापक स्तर पर हुई प्रारंभ कलेक्टर सोमेश मिश्रा 19 जून को निरीक्षण कर लेंगे तैयारियों का जायजा

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ तरुण एे नागद्वारी मेले की तैयारियां व्यापक स्तर पर हुई प्रारंभ कलेक्टर सोमेश मिश्रा 19 जून को निरीक्षण कर लेंगे तैया...

Post Top Ad

Responsive Ads Here