*देश एवं समाज निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है, शिक्षक इस भूमिका को समझें* *शिक्षकों के पास वह ज्ञान है जिससे वह अपने विद्यार्थियों को कलेक्टर भी बना सकते है* *सभी शिक्षक एवं प्राचार्य को शत प्रतिशत रिजल्ट लाने का संकल्प एवं जिम्मेदारी लेनी होगी - कलेक्टर सोनिया मीना* *कलेक्टर ने शत प्रतिशत रिजल्ट लाने वाले स्कूल के प्राचार्य एवं मेंधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान* - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 18 May 2024

*देश एवं समाज निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है, शिक्षक इस भूमिका को समझें* *शिक्षकों के पास वह ज्ञान है जिससे वह अपने विद्यार्थियों को कलेक्टर भी बना सकते है* *सभी शिक्षक एवं प्राचार्य को शत प्रतिशत रिजल्ट लाने का संकल्प एवं जिम्मेदारी लेनी होगी - कलेक्टर सोनिया मीना* *कलेक्टर ने शत प्रतिशत रिजल्ट लाने वाले स्कूल के प्राचार्य एवं मेंधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान*



 

*देश एवं समाज निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है, शिक्षक इस भूमिका को समझें*

*शिक्षकों के पास वह ज्ञान है जिससे वह अपने विद्यार्थियों को कलेक्टर भी बना सकते है*

*सभी शिक्षक एवं प्राचार्य को शत प्रतिशत रिजल्ट लाने का संकल्प एवं जिम्मेदारी लेनी होगी - कलेक्टर सोनिया मीना*

*कलेक्टर ने शत प्रतिशत रिजल्ट लाने वाले स्कूल के प्राचार्य एवं मेंधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान*


नर्मदापुरम । हमारे समाज एवं देश के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी शिक्षक अपनी इस भूमिका को समझें। ईश्वर ने शिक्षकों को वह ज्ञान, अध्ययन दिया है। अपनी समुचित ज्ञान विद्यार्थियों को देकर एक शिक्षक अपने विद्यार्थी को कलेक्टर भी बना सकते हैं। आज यहां पर सभी शिक्षक एवं प्राचार्य संकल्प ले की वह इस वर्ष अपने स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत देंगे। इसके लिए वे विशेष रूप से मेहनत भी करेंगे। उक्त बात कलेक्टर सोनिया मीना ने प्राचार्यों एवं मेधावी विद्यार्थियों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में कहीं*।

स्थानीय शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय में शत प्रतिशत रिजल्ट देने वाले हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य एवं जिले में एवं प्रदेश सूची में प्रावीण आने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था।

*सम्मान समारोह में कलेक्टर ने प्राचार्य एवं मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि इस वर्ष का हायर सेकेंडरी स्कूलों का परीक्षा परिणाम संतोष जनक एवं हर्ष उत्पन्न करने वाला है। लेकिन हाई स्कूल का रिजल्ट चिंता जनक एवं निराशाजनक है। इसमें हमें चिंतन करने की आवश्यकता है कि रिजल्ट इतना खराब क्यों रहा। कलेक्टर ने अच्छा परिणाम देने वाले स्कूलों के प्राचार्य को शुभकामनाएं दी और कहां की कुछ शिक्षक लगातार अनुशासन निष्ठा एवं मेहनत से अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया है। इसी का परिणाम है कि हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम प्रदेश स्तरीय रहा है।*

*कलेक्टर ने कहा कि शिक्षक यदि मेहनत करते हैं तो बच्चे भी मेहनत करने के लिए प्रेरित होते हैं, और बच्चे जीवन में आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों ने प्रावीण सूची में स्थान बनाकर न केवल समाज एवं जिले का  अपितु अपने माता-पिता का नाम भी रोशन किया है*।

*कलेक्टर ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों ने बेहतरीन रिजल्ट लाकर जिले का नाम प्रदेश स्तर तक रोशन किया है। इन सब में उनके शिक्षकों एवं प्राचार्य की मेहनत भी झलकती है* ।

*कलेक्टर ने कहा कि सभी शिक्षकों को यह पता होना चाहिए कि समाज एवं प्रशासन उनसे क्या अपेक्षा रखता है, उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम खराब रहा है, उन प्राचार्य को भी अब बैठकर इस बात पर विचार करना चाहिए कि तैयारी में कहां कमी रह गई थी*।

*कलेक्टर ने कहा कि शिक्षक एक ऐसा पद है जिसका सभी जगह सम्मान किया जाता है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोग शिक्षकों से मार्गदर्शन लेते हैं।*

*कलेक्टर ने कहा कि जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हम अपनी नौकरी को देते हैं। हम जिस चीज की नौकरी कर रहे हैं उसमें अपना शत प्रतिशत दें। इसमे बेहतरीन प्रदर्शन करें।*

*उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मान मिलता है। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षकों के अंदर जो ज्ञान का भंडार है वह उसे और भी ज्यादा विकसित करें और उस ज्ञान का प्रसार अपने विद्यार्थियों में करें। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक जितना बेहतरीन जानकारी से लैस होगा उतना ही उसके विद्यार्थी भी ज्ञान से परिपूर्ण रहेंगे*।

*कलेक्टर ने कहा कि यद्यपि करवाई, दंड, निरीक्षण करने से प्रभाव तो पड़ता है लेकिन सबसे बड़ा भाव यह होना चाहिए कि हम जो कार्य कर रहे हैं उसे हम कितना विस्तारित कर रहे हैं। एक अच्छे शिक्षक का कोई रिप्लेसमेंट नहीं होता है*।

*कलेक्टर ने कहा कि कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष निराशाजनक और खेद जनक है, इसके लिए शिक्षकों एवं प्राचार्य को चिंतन करने की आवश्यकता है कि बाकी स्कूलों का या जिलों के परीक्षा परिणाम के मुकाबले हम कहां पीछे रह गए। कलेक्टर ने कहा कि आज सभी प्राचार्य इस बात पर चिंतन करें कि उनके स्कूलों का परीक्षा परिणाम इतना निराशाजनक क्यों रहा*।

*कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन भी अपना दायित्व निभाएगा जिन शिक्षको की रुचि पढ़ाने में नहीं है ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि हालांकि मुझे लगता है कि इसकी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। हम उम्मीद करते हैं कि शिक्षक अपना दायित्व बेहतर तरीके से समझेंगे।*

*कलेक्टर ने कहा कि कुछ शिक्षकों ने अपनी कमियां छुपाने के लिए कहा कि उनके स्कूलों में गरीब, कमजोर एवं श्रमिक वर्ग के बच्चे हैं, यह तर्क ठीक नहीं है। हम सब संघर्षों एवं चुनौतियां को पार करके ही आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं तो हम विद्यार्थियों को जिम्मेदार न ठहराएं।*

*शिक्षक उन विद्यार्थियों को जो पढ़ाई में कमतर है उन्हें रोजगार उन्मुखी शिक्षा दे। विद्यार्थियों के अंदर स्केल डेवलप करें उन्हें तकनीकी कौशल से जोड़ें।*

कलेक्टर ने कहा कि सभी शिक्षकों के ऊपर बहुत बड़ा दायित्व है, वह अपने दायित्व को समझें। जिन स्कूलों के परीक्षा परिणाम बेहतर रहे हैं उन स्कूलों के शिक्षक एवं प्राचार्य उन प्राचार्य एवं शिक्षकों को मार्गदर्शन दे जिनका परीक्षा परिणाम निराशाजनक रहा है। उन्हें बताएं कि किस तरह उन्होंने अपने स्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहतर किया है। उन्होंने मौके पर ही जिला शिक्षा अधिकारी को एक ट्रेनिंग सेशन करने के भी निर्देश दिए।

इसके पूर्व मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री बिशेन ने पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्रीमती भावना दुबे ने सभी मेधावी विद्यार्थियों और प्राचार्य को बधाई दी, और कहा कि जिन स्कूलों का रिजल्ट निराशाजनक रहा है वहा के शिक्षक एवं प्राचार्य प्रेरित होंगे कि आगे से वे अपना प्रदर्शन कैसे सुधारे और बेहतर परीक्षा परिणाम दें।

*जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत ने कहा कि शिक्षकों को यह समझना होगा कि उनकी जिम्मेदारी बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकारी रिजल्ट के कारण हम अपना मूल कार्य भूल जाते हैं। एक शिक्षक का मूल कार्य है कि वह अपने विद्यार्थियों को ज्ञान अध्ययन करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक को भी लगातार सिखते रहना चाहिए*। शिक्षक को हमेशा अपने आसपास घटने वाली घटनाओं से अपडेट रहना होगा तभी वह अपने विद्यार्थी से तालमेल बैठा पाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक की सोच जितनी विकसित होगी उनके विद्यार्थियों की सोच एवं नॉलेज भी उतना ही विकसित होगा। अब समय आ गया है कि शिक्षक जो ज्ञान बच्चों को दे रहे हैं उसका वे स्वयं विश्लेषण करें।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के पास जानकारी का संकलन होना चाहिए। प्रेरणा होनी चाहिए, जिसका उपयोग वह अपने विद्यार्थियों को अध्ययन में कराए। हर समय शिक्षक को अपडेट रहने की आवश्यकता है। आज विद्यार्थी आईटी फ्रेंडली है तो शिक्षक को भी आईटी फ्रेंडली होना होगा। बच्चों का जो लेवल है उस लेवल तक शिक्षकों को भी पहुंचना होगा। श्री रावत ने कहा कि समाज में जो भी चेंज आता है उसकी जानकारी एक शिक्षक को होनी चाहिए जैसा आदर्श समाज हम चाहते हैं उसकी कल्पना करते हैं उसमें शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री रावत ने कहा कि आज मैं जिस मुकाम में हूं उसमें मेरे शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है और मैं उन्हें हमेशा सम्मान से याद करता हूं।

सेमेरिटन्‍स स्कूल की गणित संकाय में जिले में प्रथम स्थान आने वाली मेधावी विद्यार्थी धनश्री गोहिया ने अपने परीक्षा परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने पढ़ाई करते समय हमेशा टाइम मैनेजमेंट का पालन किया। टीवी एवं मोबाइल से दूरी बनाई। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता का श्रेय उनके माता-पिता एवं उनके प्राचार्य को जाता है। कार्यक्रम में शिक्षक रजनी वर्मा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने रजनी वर्मा एवं ब्रांड एंबेसडर मयंक तोमर का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

बताया गया कि आदर्श पब्लिक स्कूल सोहागपुर की प्रियांशी कसेरा ने राज्य स्तरीय प्रवीण सूची में छठवा स्थान प्राप्त किया है।

कलेक्टर ने करियर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुरम के विद्यार्थी गौरव गिरी जिन्होंने गणित संकाय में जिला स्तरीय प्रावीण सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था उनको सम्मानित किया। इसी क्रम में सेमेरिटन्‍स हायर सेकेंडरी स्कूल गणित संकाय की विद्यार्थी धनश्री गोहिया, कक्षा दसवीं में टॉप करने पर अवनी गोहिया, सेठ गुरु प्रसाद स्कूल की स्‍वास्तिका दुबे, रेनवो पब्लिक स्कूल इटारसी गणित संकाय की पलक मालवीय, सेंट पॉल स्कूल की प्रांजल वर्मा, आनंद विहार माखननगर के कृषि संकाय के हिमांशु श्रोति, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुरम में गृह विज्ञान संकाय में प्रावीण सूची में स्थान बनाने वाली महक बकोरिया, टैगोर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनीमालवा कि वाणिज्य संकाय के आकाश यदुवंशी एवं सलोनी बाथव, वसुंधरा पब्लिक स्कूल पिपरिया की सिद्धिका पटेल, सेठ गुरु प्रसाद अग्रवाल हायर सेकेंडरी स्कूल की मुसेरा बेगम, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी इटारसी की कला संकाय की कुमारी हुमेरा, रेनवो पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल इटारसी की राशिका राय को कलेक्टर ने सम्मानित किया।

कलेक्टर ने हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्य को भी सम्मानित किया। कलेक्टर ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मिसरोद के प्राचार्य वी.के. कोरी, शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय के प्राचार्य एच.जी. दुबे, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जुझारपुर के प्राचार्य प्रभाकर राय, शासकीय हाई स्कूल घुघवासा के प्राचार्य मनीष कुमार दुबे, शासकीय हाई स्कूल गोची तरौंदा के प्राचार्य डॉक्टर रविंद्र अभ्यंकर, शासकीय स्कूल ढंढिवाडा के प्राचार्य निरंजन कुमार को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग संजय द्विवेदी एवं जिले के सभी स्कूलों के शिक्षक एवं प्राचार्य मौजूद थे।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


No comments:

Post a Comment

जिला अधिवक्ता संघ ने सभागार में श्रद्धांजलि सभा की आयोजित

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ तरुण   जिला अधिवक्ता संघ ने सभागार में श्रद्धांजलि सभा की आयोजित  नर्मदापुरम।  जिला अधिवक्ता संघ सभागार में दोपहर को ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here