पुलिस द्वारा मध्य रात्रि में नाइट काम्बिंग गश्त में 176 आरोपियो पर की गई कारवाई
नर्मदापुरम पुलिस द्वारा पूरे जिले में यह कार्यवाही एक साथ की गई
नर्मदा पुरम। पुलिस मुख्यालय के आदेशनुसार प्रदेशव्यापी नाईट काम्बिंग गश्त के तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन इरशाद वली एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह द्वारा जिले में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिले के समस्त थानों में कराया गया काम्बिंग गश्त ।
गौरतलब है कि 15-16 जून की मध्यरात्रि को 250 से अधिक पुलिसकर्मियो की अलग अलग टीमों ने नाईट काम्बिंग गश्त के दौरान गिरफ्तारी वारंटी फरारी वारंटी स्थायी वारंटी इनामी बदमाशी, जिला बदर व इनामी निगरानी बदमाश के साथ अन्य अपराधों में फरार आरोपियो की धरपकड़ करते हुये 176 आरोपियो पर कारवाई की।
पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन इरशाद वली के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में जिले के कुल 08 राजपत्रित अधिकारियो (पुलिस) के नेतृत्व में 250 से अधिक पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियो की अलग अलग टीमें बनाकर उन्हे एवं ब्रीफ कर नाईट काम्बिंग गश्त की। रात भर चली इस कार्यवाही में लगभग 08 घंटे में जिले में 107 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार किये गये । 51 स्थायी वारंटियो को गिरफ्तार किया गया। 01 फरार आरोपी (299) जा.फाँ.) को काम्बिंग गश्त के दौरान गिरफ्तार किया गया। काम्बिंग गश्त के दौरान नर्मदापुरम पुलिस टीमो द्वारा कुल 16 जिला बदर के अपराधियो की चेकिंग की गयी। इस दौरान शहर एवं कस्बो में एटीएम व बैंको की सुरक्षा में लगाए गए, उपकरण व सुरक्षा गार्डों को भी चेक किया गया । पुलिस महानिरीक्षक जोन इरशाद वली द्वारा थाना कोतवाली नर्मदापुरम एवं थाना इटारसी का निरीक्षण किया गया ।
रात्रि काम्बिंग गश्त के दौरान जिले के समस्त अधिकारी व थाना/ चौकी प्रभारियो द्वारा भ्रमण कर प्रमुख मार्गो पर उपस्थित लोगो से पूछताछ कर बेवजह घूमते पाये जाने पर युवको को समझाइश दी। नर्मदापुरम पुलिस द्वारा पूरे जिले में यह कार्यवाही एक साथ की गई।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ



No comments:
Post a Comment