आम महोत्सव एवं सेमीनार का उद्घाटन कलेक्टर सोनिया मीणा ने किया कलेक्टर द्वारा आम प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया उप संचालक उद्यान द्वारा कृषक पर्यटकों एवं आमजनों को दो दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी दी गई सेमिनार में आए कृषकों को आम की खेती एवं अधिक से अधिक पौधरोपण कर नमामि गंगे अभियान में जिले को आगे बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 15 June 2024

आम महोत्सव एवं सेमीनार का उद्घाटन कलेक्टर सोनिया मीणा ने किया कलेक्टर द्वारा आम प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया उप संचालक उद्यान द्वारा कृषक पर्यटकों एवं आमजनों को दो दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी दी गई सेमिनार में आए कृषकों को आम की खेती एवं अधिक से अधिक पौधरोपण कर नमामि गंगे अभियान में जिले को आगे बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया




 

आम महोत्सव एवं सेमीनार का उद्घाटन कलेक्टर सोनिया मीणा ने किया

कलेक्टर द्वारा आम प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया

उप संचालक उद्यान द्वारा कृषक पर्यटकों एवं आमजनों को दो दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी  दी गई

सेमिनार में आए कृषकों को आम की खेती एवं अधिक से अधिक पौधरोपण कर नमामि गंगे अभियान में जिले को आगे बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया


नर्मदा पुरम। उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग एवं जिला प्रशासन के द्वारा आम महोत्सव एवं सेमीनार का उद्घाटन कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा द्वारा शनिवार 15  जून को कार्यालय सहायक संचालक उद्यान (प्रमुख उद्यान), बायसन लॉज के पास, पचमढ़ी, जिला नर्मदापुरम में कर दो दिवसीय आम महोत्सव एवं सेमिनार कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 

तत्पश्चात कलेक्टर द्वारा आम प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। जिसमें पचमढ़ी एवं नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा जिले में निजी कृषकों के क्षेत्र, शासकीय तथा प्राकृतिक रूप से उत्पादित आम की विभिन्न किस्मों का अवलोकन किया गया। साथ ही सेमिनार में उपस्थित कृषकों को आम की खेती एवं अधिक से अधिक पौधरोपण कर नमामि गंगे अभियान में जिले को आगे बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया।  तकनीकी सेमीनार लवेश चौरसिया, कृषि विज्ञान केंद्र गोविंद नगर बनखेड़ी के द्वारा  कृषकों पर्यटकों एवं आमजनों को आम की खेती के संबंध में विविध तकनीकी एवं अत्याधुनिक जानकारी प्रदान की गई। आम से संबंधित फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। 

उप संचालक उद्यान श्रीमती रीता उईके द्वारा कलेक्टर एवं उपस्थित कृषक पर्यटकों एवं आमजनों को दो दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई। संयुक्त संचालक प्रशिक्षण एम एम भट्ट पचमढ़ी द्वारा कृषकों को आम महोत्सव की जानकारी दी गई।अंत में कलेक्टर एवं उपस्थित कृषकों पर्यटकों एवं आमजनों का आभार श्रीमती रीता उईके द्वारा व्यक्त किया गया। साथ ही कार्यक्रम में कलेक्टर द्वारा आम की विभिन्न किस्मों का स्वाद लिया गया। कृषकों पर्यटकों एवं आमजनों को आम पना का वितरण किया गया।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


No comments:

Post a Comment

सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने पर होंगे पुरस्कृत कहलाएंगे राहवीर

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here