गंगा दशहरा पर एक पहल संस्था ने श्रद्धालुओं को किया प्रसादी का वितरण
नर्मदा पुरम। जेष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है क्योंकि इस दिन माँ गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन माँ गंगा सभी पवित्र नदियों से मिलने आती हैं, इस दिन पवित्र नदियों मैं स्नान करने का अति विशेष महत्व बताया जाता है। वहीं इस मौके पर पवित्र नदियों मै स्नान और दान करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है।
इस अवसर पर एक पहल सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सत्या चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सेठानी घाट स्थित श्री राम जानकी मन्दिर पर स्नान करने आये हज़ारों श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण की गई । यह कार्यक्रम प्रत्येक अमावस्या एवं पूर्णिमा व विशेष पर्वों पर किया जाता है। यह कार्यक्रम विगत पांच वर्षों से लगातार किया जा रहा हैं।
इस दौरान संस्था अध्यक्ष श्री चौहान सहित संस्था के सदस्य पंडित लवलेश शर्मा, विवेक चौकसे, रितेश शर्मा, श्यामु नायक, योगेश राठौर, रेवा शंकर तिवारी, रोहित शर्मा ,आयुष दुबे आदि का विशेष सहयोग रहा।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:
Post a Comment