मौसम जनित बीमारियों को देखते हुए पशुओं का शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाए राजस्व महाअभियान 2.0 में त्वरित गति से राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जाए संभागायुक्त ने समय सीमा की बैठक में संभागीय अधिकारियों को दिए विभिन्न निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 30 July 2024

मौसम जनित बीमारियों को देखते हुए पशुओं का शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाए राजस्व महाअभियान 2.0 में त्वरित गति से राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जाए संभागायुक्त ने समय सीमा की बैठक में संभागीय अधिकारियों को दिए विभिन्न निर्देश


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


मौसम जनित बीमारियों को देखते हुए पशुओं का शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाए

राजस्व महाअभियान  2.0 में त्वरित गति से राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जाए

संभागायुक्त ने समय सीमा की बैठक में संभागीय अधिकारियों को दिए विभिन्न निर्देश


नर्मदापुरम।  मौसम जनित एवं वर्षा कालीन बीमारियों को देखते हुए पशुओं की सुरक्षा के लिए पशुओं  को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए पशुओं का शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाए। इस मौसम में पशुओं की पर्याप्त देखभाल की जाए साथ ही मौसम जनित बीमारियों को देखते हुए डायरिया, मलेरिया, सर्दी, खांसी बुखार, उल्टी दस्त के मरीजों की विशेष तौर पर देखभाल कर उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराकर उनका उपचार किया जाए। उक्त निर्देश नर्मदापुरम संभाग आयुक्त श्री के जी तिवारी ने समय सीमा की बैठक में संभागीय अधिकारियों को दिए।

संभागायुक्त श्री तिवारी ने राजस्व महा अभियान 2.0 की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की संभाग में आम जनता के नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा तरमीम एवं अभिलेख दुरुस्ती करण के तथा राजस्व के अन्य कार्य त्वरित गति से किए जाए। राजस्व महाअभियान की समीक्षा के दौरान संभागायुक्त ने पाया कि नामांतरण में हरदा जिला, बंटवारा में हरदा जिला, अभिलेख दुरुस्ती करण में बैतूल जिला, ई केवाईसी में हरदा जिले में काफी बेहतर कार्य किया गया है।  संभागायुक्त ने निर्देश दिए की राजस्व प्रकरणों के निराकरण में नर्मदापुरम संभाग टॉप में अपना स्थान बनाएं।

संभागायुक्त ने संयुक्त संचालक लोक शिक्षण को निर्देश दिए कि वह जर्जर स्कूली भवनों में बच्चों को न बैठाएं अपितु  अन्यत्र बैठाएं। संभागायुक्त ने कहा कि जोखिम वाले स्कूलों में विशेष सावधानी रखी जाए। किसी भी स्थिति में कोई जनहानि ना हो।

संभागायुक्त ने जिला परिवहन अधिकारी को महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए महाविद्यालय में ही शिविर लगाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि हर महाविद्यालय मैं अलग-अलग तिथियां में   शिविर लगाकर ड्राइविंग लाइसेंस प्राथमिकता से बनाए जाएं। संभागायुक्त ने संभागीय परिवहन समिति की बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए। संभागायुक्त ने कहा कि सर्पदंश से यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उस व्यक्ति के परिजनों को पीएम रिपोर्ट के आधार पर आरबीसी 6-4 में राहत राशि प्राथमिकता से दिया जाए। उन्होंने एयर एंबुलेंस का सार्थक रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही न्यायालयीन प्रकरणों के प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहां की न्यायालयीन प्रकरणों में संभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीनस्थ अमला न्यायालय प्रकरणों में क्या जवाब पेश कर रहा है।

संभागायुक्त ने समग्र पोर्टल एवं तीन नए कानून के संबंध में अधिकारियों को निर्देश देते हुए तीन नए कानून के संबंध में पुनः एक वर्कशाप आयोजित करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री तिवारी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में और ज्यादा त्वरित गति से कार्य करने के निर्देश दिए।

समय सीमा की बैठक में अपर आयुक्त आर पी सिंह, संयुक्त आयुक्त विकास जी सी दोहर सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया गेहूं उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण परिवहन कार्य, स्टेकिंग और तुलाई कार्य में गति लाने के निर्देश दिए

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया गेहूं उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण परिवहन कार्य, स्टेकिंग और तुलाई कार्य में गति ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here