नारायण नगर से कांवड़ यात्रा काले महादेव पहुंची, किया नर्मदा जल से अभिषेक त्रिलोक शक्ति धाम से निकलीं कावड़ यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं शामिल हुई भगवान शिव की भक्ति में डूबे कांवड़िए, नगर के प्रमुख मार्गों से निकली कांवड़ यात्रा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 31 July 2024

नारायण नगर से कांवड़ यात्रा काले महादेव पहुंची, किया नर्मदा जल से अभिषेक त्रिलोक शक्ति धाम से निकलीं कावड़ यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं शामिल हुई भगवान शिव की भक्ति में डूबे कांवड़िए, नगर के प्रमुख मार्गों से निकली कांवड़ यात्रा


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नारायण नगर से कांवड़ यात्रा काले महादेव पहुंची, किया नर्मदा जल से अभिषेक 

त्रिलोक शक्ति धाम से निकलीं कावड़ यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं शामिल हुई 

भगवान शिव की भक्ति में डूबे कांवड़िए, नगर के प्रमुख मार्गों से निकली कांवड़ यात्रा


नर्मदापुरम्। डीजे की धुन पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व में निकली नारायण नगर त्रिलोक शक्ति धाम से कावड़ यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं शामिल हुए। भगवान शिव के भक्ति गीतों पर थिरकते कांवड़िए ने समूचे नगर में भक्ति की धारा बहा दी। भगवान शिव की भक्ति में डूबे कांवड़िए नारायण नगर से होते हुए सीधे विवेकानंद घाट पहुंचे जहां मां नर्मदा का पूजन अभिषेक कर कांवड़ में जल भरा और वहां से प्राचीन श्री काले महादेव मंदिर पहुंचे। सभी महिलाओं ने भगवान श्री काले महादेव का अभिषेक किया। कावंड़ यात्रा में विशेष रूप से नपाध्यक्ष श्रीमती यादव के साथ पार्षद सभापति नयना सोनी, निर्मला हंस राय, प्रेमा पंकज पांडेय, बिंदिया मांझी, सिमरन रैकवार, काले मंदिर समिति की सदस्य प्रीति शर्मा सहित नारायण नगर की समस्त महिला मंडल शामिल हुई ।

नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती यादव ने बताया कि श्रावण का पवित्र माह चल रहा है। भगवान शिव के लिए श्रावण माह अतिप्रिय होता है। इस लिए इस माह में नगर के नागरिकों की खुशहाली और उन्नति के लिए भगवान शिव का अभिषेक किया है। कांवड़ यात्रा में नारायण नगर सहित अन्य वार्डों की महिलाएं शामिल हुई जिन्होंने भगवान शिव अभिषेक किया।



No comments:

Post a Comment

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया गेहूं उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण परिवहन कार्य, स्टेकिंग और तुलाई कार्य में गति लाने के निर्देश दिए

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया गेहूं उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण परिवहन कार्य, स्टेकिंग और तुलाई कार्य में गति ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here