अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर केंद्रीय वन मंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 29 July 2024

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर केंद्रीय वन मंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर केंद्रीय वन मंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया


नर्मदापुरम।  29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है। 2010 में इसकी शुरुआत हुई जब पूरे विश्व के 13 टाइगर रेंज राष्ट्रों द्वारा बाघ संरक्षण पर और बाघ जनसंख्या को दुगना करने के लिए संकल्प लिया गया।

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण NTCA द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के स्टाफ चंद्रपाल धुर्वे, वन रक्षक एवं  सुखलाल, बोट चालक को केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा उत्कृष्ट कार्य एवं साहस के लिए सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार मध्यप्रदेश से सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को प्राप्त हुआ। राष्ट्र स्तर पर यह पुरस्कार केवल 17 कर्मचारियों को प्राप्त हुआ।

इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के स्टाफ  गोपाल सिंह चौहान, परिक्षेत्र सहायक और नंदकिशोर अहिरवार, वनरक्षक को उनके सराहनीय एवं निष्ठापूर्ण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भोपाल में सम्मानित किया गया।


No comments:

Post a Comment

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया गेहूं उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण परिवहन कार्य, स्टेकिंग और तुलाई कार्य में गति लाने के निर्देश दिए

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया गेहूं उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण परिवहन कार्य, स्टेकिंग और तुलाई कार्य में गति ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here