सिल्क टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा - कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल मंत्री श्री जायसवाल ने कामती में प्राकृतिक शोरूम खोलने के निर्देश दिए - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 3 July 2024

सिल्क टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा - कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल मंत्री श्री जायसवाल ने कामती में प्राकृतिक शोरूम खोलने के निर्देश दिए



 

सिल्क टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा - कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल

मंत्री श्री जायसवाल ने कामती में प्राकृतिक शोरूम खोलने के निर्देश दिए


नर्मदापुरम।  मध्य प्रदेश शासन के कुटीर व ग्रामोद्योग मंत्री, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल ने बुधवार को नर्मदापुरम प्रवास के दौरान पर्यटन स्थल मढई का भ्रमण किया। मंत्री श्री जायसवाल ने मढई में रेशम केंद्र सारंगपुर का निरीक्षण किया और सिल्क टूरिज्म क्षेत्र में विकास की संभावनाओं का जायजा लिया और विकास की संभावना को तलाशा। 

मंत्री श्री जायसवाल ने कहां की सिल्क टूरिज्म को शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा और सिल्क टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से भी यह एक अच्छा प्रयास होगा। सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने नया सिल्क टूरिज्म केंद्र का अवलोकन किया। केंद्र में सभी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री श्री जायसवाल ने रेशम केन्‍द्र सारंगपुर, मड़ई में शहतूत के पौधों का रोपण किया।

      उन्होंने नया सिल्क टूरिज्म केंद्र का भी अवलोकन किया। मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि जल्द ही सिल्क टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा और इसके लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएंगे। सिल्क को प्रमोट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो कार्य चल रहे हैं वह भी बहुत ही बेहतर तरीके से चल रहे हैं, इसे और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने सिल्क टूरिज्म केंद्र की सराहना की। मंत्री श्री जायसवाल ने बताया कि कामती में जल्द ही प्राकृतिक शोरूम खोला जाएगा। 

मंत्री श्री जायसवाल ने जिला रेशम अधिकारी रविंद्र सिंह को निर्देश दिए कि वह प्राकृतिक शोरूम खोलने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। मंत्री श्री जायसवाल ने बताया कि रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। रेशम सिल्क वस्त्रो का विपणन कर सभी जगह सिल्क को बढ़ावा दिया जाएगा। मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने पहले से स्थापित रेशम शोरूम में और भी वैरायटी के समान वस्त्र रखने के निर्देश दिए।

      निरीक्षण के दौरान रेशम कार्य में लगी श्रमिक महिलाओं ने मंत्री श्री जायसवाल का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सोहागपुर ब्रजेश रावत, तहसीलदार अलका एक्का एवं जिला रेशम अधिकारी रविंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ



No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here