सी एम राइज विद्यालय पवारखेड़ा में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 20 July 2024

सी एम राइज विद्यालय पवारखेड़ा में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 सी एम राइज विद्यालय पवारखेड़ा में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया 


नर्मदा पुरम। सी एम राइज विद्यालय शासकीय कृषि उमावि पवार खेड़ा जिला होशंगाबाद में आयोजित कार्यक्रम अनुसार शनिवार को आयुक्त लोक शिक्षण संचनालय मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदा पुरम द्वारा निर्देशित एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेशित विद्यालय के प्राचार्य संदीपन नीखर के कुशल नेतृत्व में संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता संतोष कुमार साहू मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 

इस अवसर पर विद्यालय की समस्त विद्यार्थियों ने गुरु वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की एवं गुरु का महत्व समझाते हुए संतोष कुमार साहू ने अपने दैनिक जीवन में गुरुओं की क्या भूमिका होती है के बारे में जानकारी दी विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापक श्रीमती कीर्ति तिवारी ने दैनिक जीवन में गुरुओं के महत्व का वर्णन रेखांकित किया इसी क्रम में विद्यालय के अखिलेश केशवरै ने बताया है कि इस पूरी अखिल ब्रह्मांड में, जलचर थल चर नभ चर में उपस्थित जिस शक्ति का नाम जिस गरिमा का नाम प्राण वायु का नाम जीवन है और इस जीवन को संचालित करने का काम करने वाला परमपिता परमात्मा ईश्वर है।

 ईश्वर की परम कृति और परम आस्था का केंद्र गुरु का है गुरु के माध्यम से हम जीवन के हर आयाम को हासिल करते हैं गुरु के माध्यम से हम हर सुख हासिल करते हैं और अपने जीवन को गोरवान्वित करते हैं, ऐसे गुरु की शक्ति और भक्ति का ही जीवन पर्यन्त प्रभाव रहता है महर्षि वेदव्यास ने भारतीय हिंदू धर्म संस्कृति के बारे में जिस सनातन काल की शक्ति परमपिता परमात्मा को जीवंत पर्यन्त को वास्तविकता में रेखांकित किया था। ऐसे परम गुरु को लेकर हर भारतीय नागरिक को गर्व है आज मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम अनुसार गुरु की शक्ति गुरु की भक्ति आने वाली इस युवा पीढ़ी को समझाने के लिए आयोजन किया गया जो आयोजन बहुत ही गरिमा में एवं प्रेरणादायक रहा कार्यक्रम,में संस्था के पहलाद गिरी ने उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गुरु की महिमा का वर्णन करना सूरज को दीपक दिखाने के समान है मै ऐसे सभी गुरुओं को नमन करता हूं प्रणाम करता हूं।






No comments:

Post a Comment

अखिल भारतीय कायस्थ समाज का स्वच्छता संकल्प- घाटों पर चले निरंतर सफाई अभियान चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर साफ सफाई करके कर रहे जागरूक

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  अखिल भारतीय कायस्थ समाज का स्वच्छता संकल्प- घाटों पर चले निरंतर सफाई अभियान चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर साफ स...

Post Top Ad

Responsive Ads Here