रक्षाबंधन पर्व के पूर्व सातवें वेतनमान कि अंतिम किश्त राशि का किया जावे भुगतान मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन
नर्मदापुरम - भा.म.सं. से संबद्ध न.पा.कर्म. मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया है कि मजदूर संघ से दिनांक - 15/01/2020 में नगरपालिका ने मासिक वेतन भुगतान व सांतवे वेतनमान कि अंतिम किश्त राशि का भुगतान एवं एरियर्स भुगतान को लेकर समझौता किया गया है। समझौते के पालन में आज तक मासिक वेतन व सातवें वेतनमान कि अंतिम किश्त राशि का भुगतान न करके नगरपालिका के द्वारा किये गये समझौते कि निरंतर अवमानना कि जा रही है प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन, दीपावली, होली जैसे सनातन हिन्दू धर्म के महान पर्व पर सांतवे वेतनमान कि अंतिम किश्त राशि भुगतान को लेकर समय-समय पर ज्ञापन दिए गये है परंतु नगरपालिका लगातार एक ही राग अलापती है कि आर्थिक स्थिति अच्छी होने पर अंतिम किश्त राशि का भुगतान कर दिया जावेगा जबकि वर्ष 2020 से आज तक लगाई गई लोक अदालत व अन्य माध्यमों से आर्थिक स्थिति में सुधार होने के पश्चात भी सातवें वेतनमान कि अंतिम किश्त राशि का भुगतान नहीं किया गया है पुनः भुगतान किये जाने को लेकर आर्थिक स्थिति का राग अलापा गया है पता नहीं कब नगरपालिका कि आर्थिक स्थिति अच्छी होगी इस बात पर कभी भी प्रकाश नहीं डाला जाता है
दिनांक - 19/08/2024 को सनातन हिन्दू धर्म से संबंधित रक्षाबंधन पर्व पड़ रहा है नगरपालिका कि आवक-जावक शाखा में दिनांक - 30/07/2024 में नगरपालिका अध्यक्ष व सीएमओ के लिए ज्ञापन दिया गया है कि पर्व कि महानता को समझते हुए सातवें वेतनमान कि अंतिम किश्त राशि का भुगतान कर्मचारियों को कर दिया जावे जिससे उनका आर्थिक संकट दूर हो सके
मजदूर संघ नगरपालिका अध्यक्ष व सीएमओ से अपेक्षा करता है कि आर्थिक संकट के निवारण के पक्ष में रक्षाबंधन पर्व कि गरिमा को समझते हुए शासन आदेश व किये गये समझौते के पालन में मासिक वेतन भुगतान से पहले समय से पूर्व इस वर्ष सातवें वेतनमान कि अंतिम किश्त राशि का भुगतान कर्मचारियों को किया जावे।

No comments:
Post a Comment