कावड़ यात्रा पहुंची बडकेश्वर महादेव मंदिर किया जलाभिषेक - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 28 July 2024

कावड़ यात्रा पहुंची बडकेश्वर महादेव मंदिर किया जलाभिषेक


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


कावड़ यात्रा पहुंची बडकेश्वर महादेव मंदिर किया जलाभिषेक


   नर्मदापुरम। नगर के वार्ड न.15 हर्ष नगर मे स्थित बडकेश्वर महादेव मंदिर मे काबड़ियो ने किया जलाभिषेक। आयोजन की प्रमुख पार्षद, सभापति निर्मला हंस राय ने बताया की प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हर्ष नगर ,जिप्सी हट क्षेत्र के आमजन व्दारा कावड़ यात्रा निकाली गई।

       समस्त वार्ड वासियों ने विवेकानंद घाट पर माँ नर्मदा की पूजन अर्चन कर जल भरकर  कावड़ यात्रा प्रारंभ हुई जो विभिन्न मार्गों से होते हुए बड़केश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां भगवान भोलेनाथ का  जलाअभिषेक किया।

        बड़केश्वर मंदिर समिति के शांति देवी राय, क्षमा राजपूत, मनोरमा बागड़ी,आरती शर्मा, मंजू व्यास, रत्ना सैंगर, उर्मिला तिवारी, हंस राय,राजेश व्यास सहित हर्ष नगर वार्ड न.15 क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने कावड यात्रा शामिल होकर बड़केश्वर महादेव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।



No comments:

Post a Comment

धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा प्रति रविवा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here