नागद्वारी मेला क्षेत्र पचमढ़ी में अवैध कच्ची महुआ शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण और विक्रय को रोकने को लेकर कार्यवाही की गई 40 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब जप्त अनुमानित कीमत ₹ 8,000/- मेला क्षेत्र में मद्यपान और अन्य मादक पदार्थों का सेवन न करने हेतु समझाइश दी गई। - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 2 August 2024

नागद्वारी मेला क्षेत्र पचमढ़ी में अवैध कच्ची महुआ शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण और विक्रय को रोकने को लेकर कार्यवाही की गई 40 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब जप्त अनुमानित कीमत ₹ 8,000/- मेला क्षेत्र में मद्यपान और अन्य मादक पदार्थों का सेवन न करने हेतु समझाइश दी गई।


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नागद्वारी मेला क्षेत्र पचमढ़ी में अवैध कच्ची महुआ शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण और विक्रय को रोकने को लेकर कार्यवाही की गई 

40 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब जप्त अनुमानित कीमत ₹ 8,000/-

मेला क्षेत्र में मद्यपान और अन्य मादक पदार्थों का सेवन न करने हेतु समझाइश दी गई।


 नर्मदा पुरम। नागद्वारी मेला क्षेत्र पचमढ़ी में अवैध कच्ची महुआ शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण और विक्रय को रोकने के उद्देश्य से कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीणा के निर्देश पर एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के बिक्री, निर्माण, परिवहन एवं संधारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा शुक्रवार को पचमढ़ी के जल गली क्षेत्र, हिवर क्षेत्र, नालंदा टोला, बस स्टैंड क्षेत्र और जटाशंकर क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्यवाही में 40 लीटर हाथभट्टी शराब जप्त कर, आबकारी अधिनियम के अंतर्गत  04 प्रकरण कायम किए गए। आगामी दिवसों में भी इसी प्रकार कार्यवाही की जाएगी। जप्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत ₹ 8,000/- आंकी गई। मेला क्षेत्र में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में मद्यपान और अन्य मादक पदार्थों का सेवन न करने हेतु समझाइश दी गई।

 कार्यवाही में  आबकारी उपनिरीक्षक राजेश साहू, आरक्षक कैलाश अखंडे, राजेश गौर दुर्गेश पठारिया,योगेश कुमार तथा अन्य आबकारी बल का योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया गेहूं उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण परिवहन कार्य, स्टेकिंग और तुलाई कार्य में गति लाने के निर्देश दिए

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया गेहूं उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण परिवहन कार्य, स्टेकिंग और तुलाई कार्य में गति ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here